Ավտո նորություններ

Honda Activa की बादशाहत कायम, लेकिन Jupiter ने मचाई खलबली! जुलाई में खूब बिके ये स्कूटर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारतीय स्कूटर बाजार में जुलाई 2026 में अच्छी तेजी देखने को मिली है. टॉप-10 स्कूटरों की कुल बिक्री 6,87,279 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 में बिके 5,70,769 यूनिट के मुकाबले 1,16,510 यूनिट ज्यादा है. यानी सालाना आधार पर करीब 20.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बिक्री के मामले में Honda Activa सबसे आगे रहा, लेकिन पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री घटी है.

वहीं TVS Jupiter ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Activa के करीब पहुंचकर दूसरा स्थान हासिल किया. Suzuki Access भी मजबूत ग्रोथ के साथ तीसरे नंबर पर रहा. इलेक्ट्रिक स्कूटरों में TVS iQube और Bajaj Chetak ने बड़ी छलांग लगाई और दोनों की बिक्री में सालाना आधार पर जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है. टॉप-10 में शामिल ज्यादातर स्कूटरों ने जुलाई में पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Honda Activa

जुलाई 2026 में भी ये देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा. कंपनी ने इसकी कुल 2,06,170 यूनिट्स बेचीं, जबकि जुलाई 2025 में 2,37,413 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इस तरह सालाना आधार पर Activa की बिक्री 31,243 यूनिट, यानी करीब 13.16 प्रतिशत कम रही. इसके बावजूद 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिक्री के साथ Activa ने टॉप पोजिशन बरकरार रखी.

TVS Jupiter

इसने जुलाई 2026 में 1,48,595 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. जुलाई 2025 में इसकी 1,24,876 यूनिट बिकी थीं. यानी एक साल में बिक्री 23,719 यूनिट बढ़ी है और करीब 18.99 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज हुई है. Jupiter की मजबूत बिक्री ने इसे Activa के काफी करीब पहुंचा दिया है. दोनों के बीच बिक्री का अंतर अब 57,575 यूनिट रह गया.

Suzuki Access

इसने जुलाई 2026 में 82,505 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इसकी 68,172 यूनिट्स बेची थीं. इस हिसाब से Access की बिक्री में 14,333 यूनिट्स का इजाफा हुआ है, जो करीब 21.02 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है. मजबूत ग्रोथ के साथ Access ने टॉप-3 में अपनी स्थिति मजबूत की और Jupiter के बाद तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा.

TVS iQube

ये इलेक्ट्रिक स्कूटरों में जुलाई 2026 के दौरान सबसे आगे रहा और कुल 59,386 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. जुलाई 2025 में इसकी 23,029 यूनिट्स बिकी थीं. यानी बिक्री में 36,357 यूनिट्स का बड़ा इजाफा हुआ और करीब 157.89 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई. इस शानदार प्रदर्शन के साथ iQube ओवरऑल टॉप-10 में चौथे स्थान पर पहुंच गया, जो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग को दिखाता है.

सेगमेंट के टॉप-5 स्कूटरों के अलावा जुलाई 2026 में Chetak की 47,184 यूनिट, NTorq की 38,336 यूनिट, Burgman की 30,607 यूनिट, Dio की 25,903 यूनिट, Rizta की 24,833 यूनिट और RayZR की 23,760 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։