Automobile

Top 10 Two-Wheeler Sales March 2026: Splendor No.1, Activa की जबरदस्त Growth

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

भारत में मार्च 2026 के टॉप 10 टू-व्हीलर की बिक्री में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. कुल टॉप 10 मॉडल्स ने 13,11,790 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2025 के 11,39,721 यूनिट्स की तुलना में 15.10 प्रतिशति की सालाना वृद्धि (YoY) को दर्शाता है. अगर मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालेंगे, तो स्प्लेंडर पहले नंबर पर है.

हीरो स्प्लेंडर ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया. इसने मार्च 2026 में 3,32,227 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल 3,22,529 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इससे 9,698 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई और 3.01 प्रतिशत सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है. मार्केट शेयर के मामले में स्प्लेंडर ने 25.33% हिस्सा हासिल किया. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कंप्यूटर बाइक के रूप में इसकी लोकप्रियता बनी हुई है.

Honda Activa की जबरदस्त सेल

दूसरे स्थान पर होंडा एक्टिवा रही, जिसने 2,59,670 यूनिट्स बेची हैं. ये पिछले साल के 1,89,735 यूनिट्स से 36.86 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है. स्कूटर सेगमेंट में एक्टिवा की तूफानी ग्रोथ ने इसे मजबूत स्थिति दिलाई है. तीसरे नंबर पर होंडा शाइन ने 1,73,098 यूनिट्स की बिक्री की, जो 14.53% सालाना ग्रोथ के साथ 13.20% मार्केट शेयर रखती है.

चौथे स्थान पर बजाज पल्सर (1,32,248 यूनिट्स, 24.29% ग्रोथ) और पांचवें पर टीवीएस जूपिटर (1,24,771 यूनिट्स, 17.89% ग्रोथ) रहे. इन दोनों मॉडल्स ने युवा खरीदारों को आकर्षित किया. हालांकि, हीरो एचएफ डीलक्स ने थोड़ी गिरावट दर्ज की है. इसकी बिक्री 85,088 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 91,821 से 7.33% कम है.

छठे से दसवें स्थान पर क्रमशः सुजुकी एक्सेस (72,658 यूनिट्स, 9.49% ग्रोथ), टीवीएस अपाचे (47,081 यूनिट्स, 6.48% ग्रोथ), टीवीएस एक्सएल100 (46,192 यूनिट्स, 31.30% ग्रोथ) और टीवीएस आईक्यूब (38,757 यूनिट्स, 46.26% ग्रोथ) रहे. आईक्यूब की सबसे ज्यादा 46.26% ग्रोथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बढ़ती मांग को दर्शाती है.

बढ़ रही मांग

कुल मिलाकर टॉप 10 की बिक्री में 1,72,069 यूनिट्स की वृद्धि हुई, जो पूरे सेगमेंट के लिए सकारात्मक संकेत है. हीरो मोटोकॉर्प और होंडा जैसी कंपनियां बाजार पर हावी रहीं, जबकि टीवीएस और बजाज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार, बेहतर फाइनेंस विकल्प और नई मॉडल्स की लॉन्चिंग ने इस वृद्धि को बढ़ावा दिया है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।