Top 5 Best Selling SUVs February 2026: Nexon नंबर-1, Punch और Creta की भी जबरदस्त सेल

aditisingh
3 Min Read


इंडियन ऑटो मार्केट में SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. एक ओर Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. वहीं, Tata Punch और Hyundai Creta की सेल भी बढ़ी है. आइए, फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के बारे में जानते हैं.

लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. इसे पिछले महीने कुल 19,430 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,349 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी इसे मात्र ₹7.32 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

फीचर्स, सेफ्टी और इंजन

टाटा नेक्सॉन देश की सबसे सेफ सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जिसे GNCAP और BNCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसे सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, 360° कैमरा, TPMS और ADAS फीचर्स (AEB, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग आदि) मिलते हैं. ग्राहक इसे 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS) और 1.5L टर्बो डीजल (115 PS) के साथ CNG ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

ट्रांसमिशन ऑप्शन में MT,AMT और DCA शामिल है. माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल में ये 17.44 kmpl और डीजल में 24.08 kmpl तक (ARAI) की फ्यूल एफिशियंसी देने में सक्षम है. फीचर्स में डुअल 10.25 इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जर, iRA कनेक्टेड टेक और प्रीमियम इंटीरियर है.

Tata Punch

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा पंच है. इसे पिछले महीने 18,748 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी पंच की कुल 14,559 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 29 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Creta

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा है. इस पॉपुलर एसयूवी को पिछले महीने 17,938 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,317 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Brezza

ब्रेजा की सेल भी बढ़ी है. इसे पिछले महीने कुल 17,863 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,392 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Scorpio

सेल में बढ़ोतरी की दम पर स्कॉर्पियो ने टॉप-5 SUV की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 14,665 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 13,618 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई फरवरी 2026 की टॉप-5 SUV के अलावा पिछले महीने Maruti Suzuki Fronx की 13,898 यूनिट, Maruti Suzuki Victoris की 13,021 यूनिट, Mahindra Thar की 11,047 यूनिट, Hyundai Venue की 10,494 यूनिट और Kia Seltos की 10,308 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.