Top Rich Bhojpuri Actress 2026: किस एक्ट्रेस के पास है करोड़ों की दौलत

aditisingh
3 Min Read

Top Rich Bhojpuri Actress 2026 :  पिछले कुछ समय में भोजपुरी इंडस्ट्री ने बॉलीवुड और साउथ की तरह सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। यहां की फिल्में और गाने तो इंटरनेट पर धमाल मचाते ही हैं। इसके कलाकारों की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस में सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से लोगों को रिझाती रहती हैं। अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मोना लीसा समेत अन्य अदाकारा अक्सर चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सबसे ज्यादा अमीर कौन है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, मोनालीसा, पाखी हेगड़े, अजना सिंह, निधि झा, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, प्रियंका पंडित और नम्रता मल्ला जैसी धुरंधर एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बलखाती चाल और कालिताना हुस्न से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हालांकि सबसे ज्यादा अमीर कौन है, जिसका बैंक बैलेंस ज्यादा है, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

अक्षरा सिंह से कम है मोनालीसा की नेट वर्थ

पहला नाम अक्षरा सिंह का है। ट्रिंग वेबसाइट के अनुसार उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 50-60 करोड़ रुपये है। इनका नाम विवादों में भी रहा है। पवन सिंह के साथ रिश्के के कारण खूब सुर्खियों बटोरी हैं। वहीं, रानी चटर्जी जिन्हें भोजपुरी सिनेमा में ‘एक्शन वुमन’ के नाम से जाना जाता है, उनकी नेट वर्थ 43 करोड़ रुपये है और प्रति फिल्म 8-10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस मोनालीसा की कुल नेट वर्ट 35-40 करोड़ रुपये बताई जाती है और सालाना इनकम 8-10 करोड़ रुपये है। वहीं, पाखी हेगड़े कथित तौर पर प्रति फ़िल्म 2-4 लाख रुपये कमाती है और इसकी कुल नेट वर्थ 30-40 करोड़ रुपये है।

आम्रपाली दुबे से ज्यादा है अंजना सिंह की नेट वर्थ

एक्ट्रेस अंजना सिंह भी प्रति फिल्म 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं। और उनकी नेट वर्थ करीब 21 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक्ट्रेस निधि झा ने भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम किया है। उनकी नेट वर्थ 17-40 करोड़ रुपये है। आम्रपाली दुबे प्रति फिल्म 10-15 लाख रुपये चार्ज करती हैं और टोटल नेट वर्थ 14-30 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस काजल राघवानी जिन्होंने अपने बूते पर इंडस्ट्री में जगह बनाई, उनकी नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये है। प्रियंका पंडित और नम्रता मल्ला की भी नेट वर्थ 2 करोड़ रुपये है।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.