Automobile

Toyota Fortuner हुई महंगी: ₹87,000 तक बढ़े दाम, जानें फीचर्स, इंजन और माइलेज की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota ने अपनी प्रीमियम कार Fortuner की कीमतों में तत्काल प्रभाव से ₹60,000 से ₹87,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है. 6 मई 2026 से लागू इस अपडेट के तहत एंट्री-लेवल 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल 4×2 और कुछ डीजल मैनुअल वेरिएंट्स ₹60,000 महंगे हो गए हैं. डीजल 4×2 ऑटोमैटिक और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट्स पर ₹65,000 का इजाफा हुआ है.

मिड-हाइब्रिड Fortuner Neo की कीमत ₹75,000 बढ़ी है, जबकि टॉप GR-S 4WD वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ₹87,000 की बढ़ोतरी हुई है. 4×4 मैनुअल डीजल पर लगभग ₹67,000 का हाइक है. ये बढ़ोतरी पूरे लाइनअप पर लागू हुई है, जिससे Fortuner अब और महंगी हो गई है. हालांकि ये अपनी पावर, फीचर्स और रग्ड इमेज के लिए अभी भी पसंदीदा बनी हुई है. आइए इस पॉपुलर SUV की डिज़ाइन से लेकर परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Toyota Fortuner का डिज़ाइन कमांडिंग और मस्कुलर है. ये बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी 4,795 mm लंबी, 1,855 mm चौड़ी और 1,835 mm ऊंची है, जिसमें 2,745 mm व्हीलबेस और 225 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. शार्प LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, क्रोम हाइलाइट्स, 17-18 इंच के अलॉय व्हील्स और बोल्ड स्टांस इसे रोड पर आक्रामक लुक देते हैं. GR-S और Legender वेरिएंट्स में स्पोर्टियर एलिमेंट्स जैसे स्पेशल ग्रिल, स्पॉइलर और ब्लैक एक्सेंट्स मिलते हैं.

केबिन प्रैक्टिकल और स्पेशियस है, जिसमें 7-सीटर लेआउट दिया गया है. ब्लैक और चामोइस कलर ऑप्शन, फॉक्स वुड ट्रिम, लेदर सीट और अच्छी बिल्ड क्वालिटी मिलती हैं. फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन ऑटो AC और अच्छा स्पेस है. हालांकि कुछ कॉम्पिटिटर्स की तुलना में ये प्रीमियम फील थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक है. बूट स्पेस सभी सीटों के लगे होने पर 296 लीटर है.

फीचर्स और सेफ्टी

Fortuner में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto + Apple CarPlay), 11-स्पीकर JBL ऑडियो, 4.2-इंच MID वाला एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स हैं. हायर वेरिएंट्स में एम्बियंट लाइटिंग और अतिरिक्त कम्फर्ट ऑप्शन्स मिलते हैं.

सेफ्टी में 7 एयरबैग्स (ड्राइवर नी एयरबैग सहित), ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट (4×4 में), 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं. ये ऑफ-रोडिंग के लिए मजबूत है.

इंजन और माइलेज

Fortuner दो मेन इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 164-166 hp, 245 Nm) और 2.8-लीटर टर्बो डीजल (201-204 hp, 420-500 Nm) शामिल है. डीजल में 48V माइल्ड-हाइब्रिड ऑप्शन भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक हैं. साथ में 4×2 और 4×4 विकल्प भी मिलते हैं. माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल ऑटो में लगभग 10.3 kmpl और डीजल मैनुअल में 14.4 kmpl के साथ माइल्ड-हाइब्रिड डीजल में 14.6 kmpl तक क्लेम किया गया है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।