Auto News

Toyota Glanza Facelift 14 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Toyota अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्ट वर्जन 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने वाली है. ये अपडेटेड मॉडल मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट पर आधारित है और उसी के तर्ज पर डिजाइन, इंजन के साथ फीचर्स में बदलाव लेकर आएगा. मौजूदा ग्लैंजा की कीमत 6.73 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल में नए फीचर्स और मैकेनिकल अपडेट्स के कारण कीमत में हल्का प्रीमियम देखने को मिल सकता है.

अनुमान है कि नई ग्लैंजा की कीमत लगभग 7 लाख से 10.5 लाख रुपये के आसपास रह सकती है. ये प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से सीधी टक्कर लेगी. टोयोटा की मजबूत सर्विस नेटवर्क और रिलायबिलिटी के कारण ये मॉडल खरीददारों के लिए आकर्षक विकल्प बना रहेगा. आइए इसकी संभावित डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

एक्सटीरियर में बलेनो फेसलिफ्ट जैसा नया फ्रंट ग्रिल, रिवर्क किए गए बंपर और माइनर स्टाइलिंग अपडेट्स मिलने की उम्मीद है. हेडलैम्प यूनिट और बुमेरांग शेप वाले LED DRL लगभग पहले जैसे रह सकते हैं, जबकि रियर में भी बंपर में बदलाव संभव है. टोयोटा अपनी अलग ग्रिल पैटर्न और बैजिंग से ग्लैंजा को बलेनो से थोड़ा अलग रखेगी.

केबिन का लेआउट ज्यादातर पहले जैसा ही रहेगा. नई अपहोल्स्टरी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बेहतर फिनिशिंग मिल सकती है. डैशबोर्ड डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है.

फीचर्स और सेफ्टी

नए फीचर्स में लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वेंटिलेटेड वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हो सकते हैं. 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे मौजूदा विकल्प जारी रहेंगे.

सनरूफ या फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की उम्मीद कम है, क्योंकि Baleno को ये फीचर्स नहीं मिले है. 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP और हिल होल्ड जैसी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं. लेवल-2 ADAS जोड़ने से सेफ्टी और बेहतर हो जाएगी.

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

सबसे बड़ा बदलाव इंजन का है. पुराने 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन की जगह नया Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 83 बीएचपी पावर और 112 एनएम टॉर्क देता है. गियरबॉक्स में 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे. CNG वर्जन भी जारी रह सकता है, जिसमें लगभग 70 बीएचपी पावर और मैनुअल गियरबॉक्स होगा.

माइलेज में सुधार की उम्मीद है. बलेनो फेसलिफ्ट के अनुसार पेट्रोल मैनुअल में करीब 23.80 किमी/लीटर और AMT में 24.77 किमी/लीटर का दावा किया गया है, जबकि CNG में लगभग 33.61 किमी/किग्रा मिल सकता है. ये पुराने मॉडल से बेहतर है. परफॉर्मेंस शहर के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त रहेगी, हालांकि पावर थोड़ी कम होने से हाईवे पर थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है.

नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में फीचर्स, माइलेज और टोयोटा की विश्वसनीयता का अच्छा मिश्रण पेश करेगी. आधिकारिक कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन 14 अक्टूबर के लॉन्च पर पता चलेंगे.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।