Auto News

M C Mary Kom ने खरीदी नई Toyota Hilux, कीमत ₹36.69 लाख; जानें क्यों है इतनी खास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी M C Mary Kom ने नई Toyota Hilux की डिलीवरी ली है. अपनी दमदार और रफ-टफ पहचान के लिए मशहूर ये पिकअप अब मैरी कॉम के गैराज का हिस्सा बन गई है. खास बात ये है कि नई Hilux की डिलीवरी भारत में इसकी नई जनरेशन के लॉन्च के कुछ ही समय बाद शुरू हुई है. Toyota ने 28 जुलाई 2026 को देश में 9वीं जनरेशन Hilux को लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹31.99 लाख रखी गई है.

कंपनी के मुताबिक, नई Hilux की डिलीवरी अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू हो गई थी. ऐसे में मैरी कॉम का इसे खरीदना इस पिकअप को लेकर सेलिब्रिटी इंटरेस्ट को भी दिखाता है. नई Hilux में पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम केबिन, बेहतर टेक्नोलॉजी और दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता दी गई है.

कौन हैं मैरी कॉम?

एमसी मैरी कॉम भारत की सबसे सफल महिला बॉक्सर्स में से एक हैं. मणिपुर से आने वाली मैरी कॉम ने बॉक्सिंग में देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है. वे छह बार World Amateur Boxing Championship जीतने वाली इकलौती महिला बॉक्सर हैं और 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं. उन्हें पद्म श्री,पद्म भूषण और पद्म विभूषण समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं.

Toyota Hilux में क्या खास?

नई हाइलैक्स को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है. इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप, LED फॉग लैंप, मस्कुलर बंपर और नए अलॉय व्हील मिलते हैं. पीछे की तरफ LED टेल लैंप और नए डिज़ाइन का बंपर दिए गए हैं. इसका केबिन भी पहले से काफी मॉडर्न है, जिसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7-इंच कॉम्बिनेशन मीटर, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, Toyota i-Connect और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शामिल हैं.

पावर के लिए इसमें 2.8-लीटर BS6 Phase 2 डीजल इंजन मिलता है, जो 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 4×2 और 4×4 दोनों ड्राइवट्रेन विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि 4×4 वर्जन में H4 और L4 रेंज, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए नई Hilux में 7 एयरबैग, VSC, ABS के साथ ब्रेक असिस्ट, ISOFIX, TPMS, पार्किंग सेंसर और Panoramic View Monitor जैसे फीचर्स दिए गए हैं. भारत में इसकी कीमत ₹31.99 लाख से ₹36.69 लाख एक्स-शोरूम के बीच रखी गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।