Automobile

Toyota Land Cruiser FJ Launch: ₹36 लाख में आ गई छोटी Fortuner, जानें फीचर्स और डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota ने लंबे इंतजार के बाद Land Cruiser FJ को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है. ये क्लासिक FJ40 की याद दिलाने वाली कॉम्पैक्ट बॉडी-ऑन-फ्रेम ऑफ-रोडर कार है, जिसे ‘फ्रीडम एंड जॉय’ के नाम से पेश किया गया है. इसे जापान में मिड 2026 के आस-पास लॉन्च करने का प्लान है, जबकि भारत में 2028 के अंत तक आने की उम्मीद है. ये फॉर्च्यूनर से छोटी और किफायती विकल्प होगी.

टोयोटा लैंड क्रूजर FJ की कीमत थाईलैंड में स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस 1,269,000 थाई बात (लगभग ₹36.12 लाख) है, जबकि फुल प्राइस 1,289,000 थाई बात (लगभग ₹36.7 लाख) रहेगी. भारत में ये 2028 के अंत में लॉन्च होने हो सकती है और अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹30 लाख से शुरू हो सकती है. आइए अब डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

लैंड क्रूजर FJ का लुक रेट्रो-मॉडर्न है. बॉक्सी और अपराइट सिल्हूट, स्क्वायर बॉडी पैनल, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, चंकी बंपर्स और रियर पर माउंटेड स्पेयर व्हील इसे हार्डकोर ऑफ-रोडर बनाते हैं. LED हेडलैंप्स में U-शेप DRL और हेरिटेज टच हैं. डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4575 mm, चौड़ाई 1855 mm, ऊंचाई 1960 mm और व्हीलबेस 2580 mm होगा. ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा रहेगा.

केबिन और कम्फर्ट

केबिन भी यूटिलिटेरियन और फंक्शनल है. सिंपल डैशबोर्ड, बड़े ग्रैब हैंडल्स, फिजिकल बटन, 12.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलते हैं. रियर सीट्स रिक्लाइनिंग हैं. 5-सीटर लेआउट में अच्छी विजिबिलिटी और प्रैक्टिकलिटी हैं. मैटेरियल टफ और ड्यूरेबल हैं, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी ने इसे टॉयोटा सेफ्टी सेंस, 360 डिग्री कैमरा, मल्टी-टेरेन सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में), वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस्ड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं. फोकस ऑफ-रोड कैपेबिलिटी पर है. इसे 4WD के साथ हाई-लो रेंज गियर दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS सूट, 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड, हिल डिसेंट और मजबूत लैडर फ्रेम चेसिस दी गई है.

इंजन और माइलेज

इसे 2.7-लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन (2TR-FE) के साथ खरीजा जा सकेगा, जो 163 PS पावर और 246 Nm टॉर्क देता है. 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पार्ट-टाइम 4WD स्टैंडर्ड है. हाइब्रिड और PHEV वेरिएंट भी आने वाले हैं. माइलेज की बात करें, तो ये शहर में 8-10 kmpl और हाईवे पर 12-14 kmpl के आसपास रहने की उम्मीद है. इंडियन मार्केट में एंट्री हुई, तो ये Mahindra Thar और Maruti Jimny जैसी कारों को टक्कर देगी.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।