Automobile

Toyota Sales March 2026: Hyryder बनी No.1, Rumion में 117% ग्रोथ | पढ़िए Full Report

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Toyota इंडियन मार्केट की पॉपुलर कार कंपनियों में से एक है. कंपनी लगातार बेहतरीन सेल कर रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. मार्च 2026 में टोयोटा ने कुल 35,168 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 28,373 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Toyota Urban Cruiser Hyryder कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं,Innova और Rumion की सेल में भी उछाल आया है. इसके अलावा, Taisor और Hilux जैसे मॉडल्स की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Toyota Hyryder

सेल के मामले में पहले नंबर पर टोयोटा हाइराइडर है. पिछले महीने इसकी कुल 10,206 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 5,286 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 93 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹20.19 लाख तक जाती है. ये स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और मस्कुलर लुक है. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें लेयर्ड डैशबोर्ड, 9-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले और कनेक्टेड टेक है.

फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड और टोयोटा सेफ्टी सेंस शामिल है. इसको 1.5 लीटर पेट्रोल (102 PS), स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 PS) और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. माइलेज पेट्रोल में 19-21 kmpl और हाइब्रिड में 27.97 kmpl के साथ CNG में 26.6 km/kg तक क्लेम किया जाता है.

Toyota Innova

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा है. पिछले महीने इसकी कुल 10,156 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 9,856 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Rumion

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रुमियन है. इस 7-सीटर कार को पिछले महीने 3,892 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी रुमियन की कुल 1,793 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 117 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

सेल के मामले में चौथे नंबर पर फॉर्च्यूनर है. पिछले महीने इसकी कुल 3,795 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 3,392 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

सेल घटने के बावजूद भी ग्लैंजा ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 3,470 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्त 2025 में बिकी इसकी कुल 3,501 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Taisor की 2,815 यूनिट, Hilux की 308 यूनिट, Vellfire की 224 यूनिट, Camry की 219 यूनिट और LC300 की मात्र 83 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।