Toyota Urban Cruiser Ebella EV ने लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट के अंदर एंट्री मारी है. ये टोयोटा का भारत के लिए पहला फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल है,जो Maruti Suzuki e Vitara का रीबैज्ड वर्जन है. कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री मारने वाली ये EV मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और अच्छी बैटरी परफॉर्मेंस के साथ बेहतर रेंज ऑफर करेगी. आइए, इस इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.
डिजाइन (Design)
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला का डिजाइन बोल्ड और मॉडर्न है. ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी लंबाई लगभग 4285 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1640 mm और व्हीलबेस 2700 mm है, जो सेगमेंट में सबसे अच्छा व्हीलबेस प्रदान करता है. फ्रंट में हैमरहेड स्टाइल LED हेडलैंप्स हैं, जिनके ऊपर पिक्सल-स्टाइल छोटे DRLs दिए गए हैं. ग्रिल और बंपर टोयोटा के अपने यूनिक स्टाइल में हैं, जो Maruti e Vitara से अलग दिखते हैं।
साइड में नए अलॉय व्हील्स, क्लीन लाइन्स और SUV जैसी ग्राउंड क्लियरेंस है। रियर में LED टेललाइट्स हैं, जो कनेक्टेड डिजाइन के साथ आकर्षक लग रहे हैं. ओवरऑल लुक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक है, जो मौजूदा समय में खरीदारों को आकर्षित करेगा. इंटीरियर में स्पेसियस केबिन है, जिसमें स्लाइडिंग रियर सीट्स जैसी सुविधाएं हो सकती हैं, जो लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक होगा.
फीचर्स (Features)
एबेला में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 10.1-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जो टच-सेंसिटिव है और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, JBL साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग (12 कलर ऑप्शंस), डायल-टाइप शिफ्ट नॉब और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स इसे लग्जरी फील देते हैं. ये SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है, जिसमें अच्छा स्पेस और प्रैक्टिकल स्टोरेज है.
सेफ्टी (Safety)
सेफ्टी में टोयोटा ने कोई समझौता नहीं किया है. इसमें 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. साथ में 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS ( एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, प्री-कॉलिजन सिस्टम) जैसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है. ये सुविधाएं ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाएंगी, खासकर भारतीय सड़कों पर ये ज्यादा काम आने वालें, क्योंकि यहां ज्यादातर सड़कों पर ट्रैफिक होता है.
बैटरी, मोटर और रेंज (Battery, Motor and Range)
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला दो बैटरी पैक ऑप्शन- 49 kWh और 61 kWh (LFP टेक्नोलॉजी वाली बैटरी) के साथ पेश की गई है. छोटी 49 kWh बैटरी के साथ 144 PS पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 189 Nm टॉर्क जनरेट करती है। बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ 174 पावर वाली मोटर है, जो 189 Nm टॉर्क प्रोड्यूस कर सकेगी. इसे फिलहाल 2WD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) ऑप्शन के साथ पेश किया गया है.
रेंज की बात करें तो बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ ARAI-क्लेम्ड मैक्सिमम रेंज 543 km है, जो एक चार्ज पर लंबी दूरी तय करने की क्षमता देती है. छोटी बैटरी के साथ रेंज कम होगी, जो लगभग 344-400 km के आसपास अनुमानित है. चार्जिंग में AC चार्जर (7kW पर 6.5-9 घंटे) और DC फास्ट चार्जिंग (10-80% मात्र 45 मिनट में) सपोर्ट मिलेगा. कंपनी ने अभी कीमत की घोषणा नहीं की है. हालांकि, ग्राहक 25 हजार के टोकन अमाउंट पर इसे आज से ही बुक कर सकेंगे.