Toyota Urban Cruiser Ebella vs Maruti eVitara: एक जैसी EV SUV में कौन है ज्यादा फायदे का सौदा? जानिए


Last Updated:

Toyota Urban Cruiser Ebella और Maruti Suzuki eVitara देखने में अलग हैं, लेकिन इनके अंदर की कहानी लगभग एक जैसी है. दोनों एक ही प्लेटफॉर्म, बैटरी और मोटर के साथ आती हैं, फिर भी कीमत में लाखों रुपये का अंतर है. क्या Toyota का प्रीमियम बैज और बेहतर फिनिशिंग अतिरिक्त कीमत को सही ठहराती है, या Maruti eVitara ज्यादा समझदारी भरा सौदा साबित होती है? जानिए सारे जवाब.

ख़बरें फटाफट

'गंगाधर और शक्तिमान' जैसी हैं ये दोनों EV! फिर भी कीमत में बड़ा अंतर क्यों?Zoom

Toyota Urban Cruiser Ebella vs Maruti Suzuki eVitara: जानिए किसे खरीदना समझदारी?

Toyota Urban Cruiser Ebella और Maruti Suzuki eVitara के लिए ‘गंगाधर ही शक्तिमान’ वाला उदाहरण एकदम फिट बैठता है. ये इलेक्ट्रिक SUV एक ही प्लेटफॉर्म (Heartect-e) पर बनी हैं. Maruti eVitara किफायती विकल्प है, जबकि Toyota Ebella प्रीमियम ब्रांडिंग, बेहतर सर्विस नेटवर्क और विश्वसनीयता पर फोकस कर रही है.

Maruti eVitara की शुरुआती कीमत लगभग ₹13.49 लाख से ₹15.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप वेरिएंट Alpha करीब ₹20 लाख तक जाता है. Toyota Ebella का टॉप E3 वेरिएंट ₹23.60 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च हुआ है, निचले वेरिएंट्स की कीमतें अभी घोषित नहीं की गई हैं. दोनों 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आती हैं. आइए जानते हैं कि दो अलग-अलग नाम से बिकने वाली एक जैसी इलेक्ट्रिक SUV में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा है?

डिजाइन और इंटीरियर

दोनों SUVs का लुक मॉडर्न और बोल्ड है. Maruti eVitara में Nexa की स्पोर्टी स्टाइलिंग, स्लीक LED लाइट्स और डुअल-टोन कलर्स हैं. Toyota Ebella थोड़ी लंबी (4285 mm vs 4275 mm) दिखती है, जिसमें Toyota का सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल और प्रीमियम स्टैंस हैं. Ebella का डिज़ाइन थोड़ा ज्यादा मैच्योर और लग्ज़री फील देता है, जबकि eVitara यंग और डायनामिक लगता है.

इंटीरियर लगभग समान है. दोनों में डुअल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट्स में), वेंटिलेटेड सीट्स और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स मिलते हैं. Toyota Ebella में बेहतर मैटेरियल क्वालिटी, JBL साउंड सिस्टम और रिफाइंड फिनिशिंग है. Maruti e Vitara में स्पेस अच्छा है, लेकिन Toyota का केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है. दोनों में 5 सीटर कॉन्फिगरेशन और अच्छा बूट स्पेस है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक और मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स हैं. Ebella टॉप वेरिएंट में ज्यादा लग्जरी ऐड-ऑन्स जैसे बेहतर इंफोटेनमेंट और सेफ्टी फीचर्स देती है. Maruti ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर करती है.

Toyota की मजबूत सेफ्टी इमेज के कारण Ebella में 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं और बेहतर स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी. Maruti e Vitara भी अच्छी सेफ्टी देती है, लेकिन Toyota बैज के साथ ग्राहकों का विश्वास जीत सकती है. दोनों में ADAS और मजबूत बैटरी सेफ्टी फीचर्स हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

दोनों में 49 kWh (440 km ARAI रेंज) और 61 kWh (543 km ARAI रेंज) LFP बैटरी ऑप्शन हैं. 61 kWh वेरिएंट में फ्रंट माउंटेड मोटर 172 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क देता है. DC फास्ट चार्जिंग 10-80% में 45 मिनट लेती है. परफॉर्मेंस लगभग समान है, Ebella में Toyota की ट्यूनिंग से थोड़ी बेहतर राइड क्वालिटी मिल सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link