Toyota ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शानदार शुरुआत करने के लिए बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया है. कंपनी अप्रैल 2026 में अपनी चुनिंदा कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. छूट के साथ उपलब्ध गाड़ियों की लिस्ट में एक बड़ा नाम Toyota Urban Cruiser Hyryder है.
टोयाटा अपनी इस हाइब्रिड SUV को शानदार छूट के साथ बेच रही है, जो 1,10,000 रुपये तक जाती है. अगर वेरिएटं वाइज डिटेल पर नजर डालें, तो इसके हाइब्रिड वेरिएंट पर 52 हजार, G & V Neo Drive वेरिएंट पर 1.01 लाख, CNG वेरिएंट पर 1,02 लाख, E Neo Drive पर 1.05 लाख और S Neo Drive वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.10 लाख रुपये की छूट मिल रही है. अगर खरीदने का प्लान है, तो इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर भी नज़र डाल लीजिए.
डिजाइन डिटेल
इसका एक्सटीरियर बोल्ड और प्रीमियम है. आगे की तरफ स्प्लिट हेडलैम्प्स, क्रोम ग्रिल, एलईडी डीआरएल और स्किड प्लेट्स इसे आक्रामक लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में रूफ रेल्स, मशीन्ड अलॉय व्हील्स (17 इंच) और क्लैडिंग हैं. पीछे एलईडी टेललाइट्स और हाई माउंट स्टॉप लैंप हैं. इसकी लंबाई 4365 mm, चौड़ाई 1795 mm, व्हीलबेस 2600 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है.
केबिन और कम्फर्ट
केबिन डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ स्पेशियस और एर्गोनॉमिक है. 9 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग प्रीमियम फील देते हैं. रियर सीट्स रिक्लाइनिंग हैं, लेकिन सनरूफ की वजह से हेडरूम थोड़ा कम हो सकता है. बूट स्पेस 373 लीटर तक है.
फीचर्स और सेफ्टी
हाइराइडर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, क्रूज कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. टॉप वेरिएंट्स में एडवांस्ड टेक पैकेज भी उपलब्ध है. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसमें ABS के साथ EBD, 360 कैमरा, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स हैं. ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो फैमिली के लिए अच्छी सेफ्टी प्रदान करती है.
इंजन और माइलेज
हाइराइडर में दो इंजन ऑप्शन हैं. इसमें पहला 1.5 लीटर TNGA स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जो 91 bhp पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कॉम्बाइंड 116 bhp पावर प्रोड्यूस करता है. e-CVT ट्रांसमिशन के साथ ARAI क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl तक है. दूसरा 1.5 लीटर K-सीरीज माइल्ड हाइब्रिड/नियो ड्राइव इंजन 103 bhp पावर प्रोड्यूस करता है, जो 5MT/6AT के साथ आता है. इसकी एक्स शोरुम कीमत मात्र ₹10.99 लाख से शुरू होती है.