Tula Weekly Horoscope 2 to 8 February 2026: वीक स्टार्टिंग जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए. आपका गुड लक आपके साथ बना रहेगा. करियर-बिज़नेस में आ रही सभी बाधाएं आपके वेल विशर एंड बेस्ट फ्रेंड्स की मदद से दूर हो जाएंगी. ऑफिस में प्रॉपर प्लानिंग से काम करने पर आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी.
- यदि आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको उसमें अपने बेस्ट फ्रेंड्स की पूरी मदद मिलेगी.
- बिज़नेस की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा. आपकी आय में निरंतरता बनी रहेगी.
- एम्प्लॉयड पर्सन के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे. यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे थे तो आपको इस दौरान कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है.
- प्रॉपर्टी सेल एंड परचेस का सपना सच साबित हो सकता है. न्यू जनरेशन का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा.
- मनपसंद गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से आप हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे. कोई परेशानी आई भी तो पार्टनर का साथ मिलेगा
- सेहत वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा.
- ऑफिस में अधिक सतर्क रहें, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान करा सकती है. किसी पर ज्यादा भरोसा न करें.
- प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बॉन्डिंग दिखाई देगी और आपको उसके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे.

