Libra Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March): मार्च 2026 महीने का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
- तुला राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह सुख और समृद्धि लेकर आएगा. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर और बिजनस से जुड़ी अच्छी खबरें मिलनी शुरू हो जाएंगी.
- अगर आप लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.
- सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें खरीदने से घर में खुशी का माहौल बनेगा.
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की संभावना है.
- व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफ़ा आपकी ख़ुशी बढ़ाएगा हालांकि आय के स्रोत बढ़ने से आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन यह पैसा किसी शुभ कार्य पर ही खर्च होगा.
- सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभचिंतकों की मदद से आप कोई बड़ा कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे.
- इस दौरान आपके जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि आपके और आपके परिवार की खुशी का बड़ा कारण बनेगी.
- लव लाइफ में लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी. परिवार वाले आपके प्रेम विवाह को हरी झंडी दे सकते हैं.
- अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखें और प्रेमी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर प्यार की खुशबू बिखेरें.
- मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि किसी बात को लेकर अहंकार से बचें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
