Libra Weekly Rashifal 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल. यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से हो सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. इस दौरान आप अपनी बुद्धि, विवेक और सूझबूझ के दम पर किसी महत्वपूर्ण कार्य को मनचाहे तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे.
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे आप करियर, कारोबार या निजी जीवन से जुड़े अहम मामलों में सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. साथ ही यह समय आपके लिए नए अवसरों को पहचानने और उन्हें भुनाने का भी साबित हो सकता है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. विरोधी परास्त होंगे. लंबे समय से चले आ रहे भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के विवाद समाप्त होने के कारण आपका जोश हाई रहेगा. सप्ताह के मध्य में आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे. इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा.
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी पुराने ऋण को चुकता करने में कामयाब हो जाएंगे. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आपको लव अथवा लाइफ पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष सहयोग मिलने की संभावना बन रही है. परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे.
तुला राशि के लिए उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Kanya Weekly Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए भाग्यशाली सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगा फायदा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

