Libra Weekly Rashifal 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 जनवरी का समय तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल. यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. कभी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी तो कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए शुरुआत से ही समय, ऊर्जा और धन का संतुलित प्रबंधन करना जरूरी होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको पहले किए गए प्रयासों और मेहनत का आंशिक फल मिल सकता है. करियर और कारोबार में धीमी गति से ही सही, लेकिन प्रगति के संकेत मिलेंगे.
सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा. धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है. सप्ताह के मध्य में व्यापारिक लाभ के अच्छे योग बनेंगे. बाजार में आई तेजी या नए अवसरों का लाभ उठाने में आप सफल हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा.
सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से उन छात्रों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है जो उच्च शिक्षा या किसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए प्रयासरत हैं. मनचाही सफलता में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और निरंतर प्रयास बनाए रखें.
प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत रहेगी. रिश्ते को मजबूत रखने के लिए कुछ बातों में समझौता करना पड़ सकता है. वहीं ससुराल पक्ष या करीबी रिश्तों में किसी बात को लेकर अनबन की आशंका है, इसलिए क्रोध और कटु वाणी से बचें. समझदारी से काम लेने पर स्थितियां संभाली जा सकती हैं.
उपाय: सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Kanya Weekly Rashifal 2026: छोटी गलती पड़ सकती है भारी, कन्या राशि वाले सतर्क रहें वरना नुकसान तय!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

