Automobile

TVS का जलवा! iQube और Orbiter की दम पर बनी नंबर-1, एथर और ओला पिछड़े

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
TVS Orbiter V1 2026 03 c20dad75636c03ba81c6c3ba84351f1d 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में मार्च 2026 में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. कुल बिक्री लगभग 1,90,941 यूनिट्स पहुंच गई, जो फरवरी 2026 के 1,11,203 यूनिट्स की तुलना में 70% मंथ-ऑन-मंथ (MoM) बढ़ोतरी दर्शाती है. टॉप-4 कंपनियां (टीवीएस, बजाज, एथर और हीरो Vida) ने कुल 1,52,672 यूनिट्स बेचीं, जो पूरे मार्च की बिक्री का 80% हिस्सा है.

टॉप-10 कंपनियों ने 95% बाजार पर कब्जा किया. ये आंकड़ा न सिर्फ नया मासिक रिकॉर्ड है, बल्कि मार्च 2025 की तुलना में 45% सालाना वृद्धि (YoY) भी दिखाता है. दैनिक औसत बिक्री 6,159 यूनिट्स रही, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित करती है. आइए, अलग-अलग कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

TVS Motor

टीवीएस मोटर ने इस महीने बाजार में टॉप पोजिशन हासिल की. कंपनी ने 49,453 यूनिट्स बेचीं, जो फरवरी से 55% अधिक है. टीवीएस का iQube और नया Orbiter मॉडल ग्राहकों के बीच काफी पसंद किए गए. कंपनी ने बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल भी शुरू किया, जिससे नया ई-स्कूटर खरीदना और सस्ता हो गया.

Bajaj Auto

बजाज ऑटो दूसरे स्थान पर रही. 46,246 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी ने 81% मासिक ग्रोथ दर्ज की. बजाज का Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर और नया किफायती C2501 वेरिएंट बाजार में धूम मचा रहा. बजाज ने ICE स्कूटर की कीमतों के करीब प्राइसिंग के साथ मजबूत मुकाबला किया.

Ather Energy

एथर एनर्जी तीसरे स्थान पर रही और 35,688 यूनिट्स बेचीं. ये फरवरी से 71% ज्यादा है. एथर का Rizta फैमिली स्कूटर खासतौर पर शहरी फैमिली में पॉपुलर हुआ. कंपनी ने किफायती विकल्पों पर फोकस बढ़ाया है, जिससे बिक्री में उछाल आया है.

Hero Vida

हीरो मोटोकॉर्प की Vida ब्रांड ने भी रिकॉर्ड बनाया. 21,434 यूनिट्स बेचकर कंपनी ने 70% मासिक ग्रोथ हासिल की है. Vida का विस्तार तेजी से हो रहा है और ये टॉप-4 में मजबूत जगह बना रही है.

 Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक पांचवें स्थान पर रही. 10,117 यूनिट्स की बिक्री के बावजूद कंपनी ने 154% की मासिक ग्रोथ हासिल की. हालांकि, कुल वॉल्यूम में पिछली स्थिति से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन मार्च के अंत में आक्रामक पुश से रिबाउंड देखने को मिला.

सेल्स एनालिसिस

इस उछाल के पीछे कई कारण हैं. इसमें PM E-Drive सब्सिडी का विस्तार (अब जुलाई 2026 तक), महाराष्ट्र-कर्नाटक में गुड़ी पड़वा-उगादी त्योहार, ईंधन की बढ़ती कीमतें और ICE से EV की ओर शिफ्ट शामिल है. FY2026 में कुल ई-2W बिक्री 14 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 17% ज्यादा है.

ये ट्रेंड दिखाता है कि इंडियन कस्टमर अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं. नेटवर्क एक्सटेंशन, नई लॉन्चिंग्स और बेहतर फाइनेंसिंग स्कीम्स से भविष्य में और तेज ग्रोथ की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट अब कुल टू-व्हीलर बाजार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और ये ईको-फ्रेंडली परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।