Auto News

TVS ने पलटी बाजी! Hero और Honda को पटखनी दे बन गई नंबर-1; देखिए सेल्स रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Two Wheeler Sales Aug 2026: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में अगस्त 2026 का महीना शानदार रहा है. देश की 6 प्रमुख दोपहिया कंपनियों- Hero MotoCorp, Honda, TVS Motor, Bajaj Auto, Suzuki और Royal Enfield ने मिलकर घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट को जोड़कर कुल 24,40,653 यूनिट्स की बिक्री की हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 की 21,60,690 यूनिट्स के मुकाबले 12.96 प्रतिशत अधिक है. खास बात ये रही कि कुल बिक्री के मामले में TVS Motor लगातार दूसरे महीने नंबर-1 कंपनी बनी रही.

वहीं, घरेलू बाजार में Hero MotoCorp ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, जबकि एक्सपोर्ट मार्केट में Bajaj Auto ने बड़े अंतर के साथ पहला स्थान हासिल किया. Honda भी घरेलू बिक्री में Hero के बेहद करीब पहुंच गई है. आइए जानते हैं अगस्त 2026 में इन सभी कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा.

Hero MotoCorp

घरेलू बाजार में Hero MotoCorp सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी रही है. कंपनी ने अगस्त 2026 में 5,42,305 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 4.46 प्रतिशत अधिक रही. हालांकि, एक्सपोर्ट के मोर्चे पर Hero का प्रदर्शन कमजोर रहा और विदेशों में सिर्फ 26,093 यूनिट्स भेजी गईं, जिसमें 24.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 5,68,398 यूनिट्स रही, जो 2.65 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है.

Honda Motorcycle & Scooter India

Honda ने अगस्त में घरेलू बाजार में Hero को कड़ी टक्कर दी. कंपनी ने भारत में 5,17,329 टू-व्हीलर्स बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 7.55 प्रतिशत ज्यादा है. दोनों कंपनियों के बीच घरेलू बिक्री का अंतर सिर्फ 24,976 यूनिट्स का रहा. Honda का एक्सपोर्ट भी अच्छा रहा और कंपनी ने 61,833 यूनिट्स विदेश भेजी हैं, जिसमें 14.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई. घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर Honda की कुल बिक्री 5,79,162 यूनिट्स रही, जो 8.28 प्रतिशत बढ़ी.

TVS Motor

TVS Motor ने अगस्त 2026 में एक बार फिर कुल बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया. कंपनी की घरेलू बिक्री 4,33,796 यूनिट्स रही, जिसमें 17.60 प्रतिशत की मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज हुई. एक्सपोर्ट में भी TVS दूसरे स्थान पर रही और 1,57,641 यूनिट्स विदेश भेजीं, जो 29.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों को मिलाकर TVS ने कुल 5,91,437 यूनिट्स बेची हैं. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 20.51 प्रतिशत अधिक है.

Bajaj Auto

Bajaj Auto ने एक्सपोर्ट मार्केट में अपना दबदबा कायम रखा. कंपनी ने अगस्त में 2,41,850 टू-व्हीलर्स विदेश भेजे, जो 53.28 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना वृद्धि है. घरेलू बाजार में Bajaj की बिक्री 2,01,898 यूनिट्स रही और इसमें 9.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 4,43,748 यूनिट्स रही. Bajaj की कुल बिक्री में 29.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो टॉप कंपनियों में सबसे तेज ग्रोथ में शामिल रही.

Suzuki Motorcycle India

Suzuki ने भी अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी ने भारत में 1,13,936 टू-व्हीलर्स बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 10.49 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, एक्सपोर्ट के मामले में Suzuki को झटका लगा और विदेशों में इसकी बिक्री 21.58 प्रतिशत घटकर 17,493 यूनिट्स रह गई. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार को मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 1,31,429 यूनिट्स रही. घरेलू मांग मजबूत रहने से कंपनी के ओवरऑल प्रदर्शन को सपोर्ट मिला.

Royal Enfield

Royal Enfield ने अगस्त 2026 में घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों में पॉजिटिव प्रदर्शन किया. कंपनी की घरेलू बिक्री 11.01 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 यूनिट्स पहुंच गई. वहीं, एक्सपोर्ट में 10.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,275 मोटरसाइकिल विदेश भेजी गईं. घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री मिलाकर Royal Enfield की कुल बिक्री 1,26,479 यूनिट्स रही. प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी की लगातार मजबूत पकड़ इसके बिक्री आंकड़ों में साफ दिखाई दे रही है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।