TVS EV Sales 10 Lakh: iQube और Orbiter ने रचा इतिहास, 10 लाख यूनिट्स की बिक्री पार


Last Updated:

TVS Motor Company ने इंडियन EV टू-व्हीलर मार्केट में बड़ा इतिहास रचते हुए iQube और Orbiter की संयुक्त बिक्री 10 लाख यूनिट्स के पार पहुंचा दी है. महज छह साल से कम समय में हासिल हुई यह उपलब्धि कंपनी की तेजी से बढ़ती पॉपुलरिटी को दर्शाती है. आखिर iQube क्यों बना ग्राहकों की पहली पसंद और नया Orbiter कैसे बदल सकता है बजट EV सेगमेंट का खेल? जानिए पूरी कहानी, बिक्री आंकड़े और दोनों स्कूटर्स की खासियतें.

ख़बरें फटाफट

TVS ने रच दिया इतिहास! iQube और Orbiter की बिक्री 10 लाख के पारZoom

TVS ने 10 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है.

TVS Motor Company ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. जनवरी 2020 में iQube के लॉन्च के साथ EV मार्केट में एंट्री करने वाली कंपनी ने अब iQube और Orbiter को मिलाकर कुल 10 लाख यूनिट्स की रिटेल सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है. ये उपलब्धि मात्र 6 साल से भी कम समय में हासिल हुई है, जिसमें हाल के महीनों में तेज रफ्तार देखने को मिली.

कंपनी के अनुसार, कुल 10,04,148 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिलीवर किए जा चुके हैं. iQube लंबे समय से सेगमेंट का लीडर रहा है, जबकि Orbiter ने हाल ही में एंट्री करके किफायती विकल्प दिया है. FY26 में TVS की EV सेल्स मजबूत ग्रोथ दिखा रही है, मार्च 2026 में 38,877 यूनिट्स बेचकर रिकॉर्ड बनाया. ये उपलब्धि भारत में बढ़ती EV डिमांड, बेहतर रेंज, फीचर्स और विश्वसनीयता का नतीजा है. TVS अब दूसरे सबसे बड़े भारतीय EV मेकर के रूप में मजबूत स्थिति में है. आने वाले समय में कंपनी नए मॉडल्स लाकर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है. आइए मौजूदा समय में उपलब्ध मॉडल्स के बारे में जानते हैं.

TVS iQube

ये कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसने EV सेगमेंट में TVS को मजबूत पहचान दिलाई. जनवरी 2020 में लॉन्च हुए इस स्कूटर ने कई बैटरी वेरिएंट्स (2.2 kWh से 5.3 kWh तक) के साथ ग्राहकों को विकल्प दिए. IDC रेंज 94 km तक, टॉप स्पीड 75 kmph और 4.4 kW मोटर के साथ ये फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है. iQube ने कई माइलस्टोन्स पार किए हैं.

8 लाख यूनिट्स जनवरी 2026 तक पार कर चुका था. मासिक सेल्स अक्सर 30,000-40,000 यूनिट्स के पार जाती है. स्मार्ट फीचर्स जैसे डिजिटल क्लस्टर, राइड मोड्स, रिवर्स असिस्ट और अच्छा बूट स्पेस इसे पॉपुलर बनाते हैं. iQube फिलहाल EV टू-व्हीलर मार्केट में टॉप सेलर बना हुआ है.

TVS Orbiter

ये हाल ही में लॉन्च हुआ किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पहली बार EV खरीदने वालों को टारगेट करता है. कीमत ₹95,000 से शुरू होकर ये iQube से सस्ता है. इसे दो वेरिएंट ऑप्शन- V1 (1.8 kWh, 86 km रेंज) और V2 (3.1 kWh, 158 km IDC रेंज) में खरीदा जा सकता है. टॉप स्पीड 68 kmph, 14 इंच फ्रंट व्हील, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड और 34L बूट स्पेस जैसे फीचर्स इसे आकर्षक बनाते हैं.

मॉडर्न डिजाइन, युवा खरीदारों के लिए स्टाइलिश लुक और आसान हैंडलिंग Orbiter की खासियत है. लॉन्च के बाद से ये तेजी से सेल्स में योगदान दे रहा है. iQube के साथ मिलकर इसने 10 लाख का आंकड़ा पार करने में बड़ी मदद की है. Orbiter अपनी कंपनी को नए सेगमेंट में विस्तार दे रहा है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link