Automobile

TVS iQube S 4.7 kWh लॉन्च: 175KM रेंज, कीमत ₹1.37 लाख, जानें फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

TVS Motor Company ने अपना नया iQube S 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जो 175KM की लंबी रेंज और 118+ स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. ₹1.37 लाख की कीमत वाला ये स्कूटर खास उन लोगों के लिए है जो बिना ज्यादा खर्च किए लंबी रेंज चाहते हैं. दमदार बैटरी, फास्ट एक्सीलरेशन और प्रीमियम फीचर्स इसे इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

4 घंटे चार्ज में 175KM रेंज! TVS लाया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत मात्र इतनीZoom

TVS iQube S 4.7 kWh से 175 KM रेंज मिलेगी.

TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज iQube S में नया 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.37 लाख है. ये मौजूदा iQube S वेरिएंट्स से ऊपर पोजीशन में है और उन ग्राहकों को टारगेट करता है, जो बिना फ्लैगशिप iQube ST में जाए लंबी रेंज चाहते हैं.

नया मॉडल 175 किमी की IDC-सर्टिफाइड रेंज देता है, जो शहर की रोजमर्रा कम्यूटिंग के लिए काफी आरामदायक है. BLDC हब मोटर से लैस यह स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड मात्र 4.3 सेकंड में पकड़ लेता है और टॉप स्पीड 82 kmph है. TVS ने इस वेरिएंट को फीचर-लोडेड बनाया है, जिसमें कनेक्टिविटी, प्रैक्टिकलिटी और परफॉर्मेंस का अच्छा बैलेंस है. ये उन फैमिली और युवा राइडर्स के लिए परफेक्ट है, जो इको-फ्रेंडली, स्टाइलिश और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. लॉन्च के साथ TVS इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

डिजाइन और फीचर्स

TVS iQube S 4.7 kWh आकर्षक और मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है. ये Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Mercury Grey कलर्स में उपलब्ध है. स्कूटर का लुक प्रीमियम है, जिसमें स्लीक लाइन्स और फैमिली-ओरिएंटेड स्टाइलिंग है. 12 इंच के अलॉय व्हील्स, 90/90-12 ट्यूबलेस टायर, 157 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 770 mm सीट हाइट और 1301 mm व्हीलबेस इसे शहर की सड़कों पर आसानी से चलने लायक बनाते हैं. कुल वजन 128.8 kg है, जो हैंडलिंग को बैलेंस्ड रखता है.

ये स्कूटर काफी एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. 17.78 cm TFT डिस्प्ले joystick HMI के साथ आता है. 118+ कनेक्टेड फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, रिमोट चार्ज स्टेटस, डिस्टेंस टू एम्प्टी, जियो-फेंसिंग, क्रैश एंड फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और OTA अपडेट्स शामिल हैं. Alexa वॉइस असिस्ट, पार्किंग असिस्ट (रिवर्स और फॉरवर्ड), USB चार्जर और फ्लिप की (LED लाइट के साथ) भी दिए गए हैं. 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज दो हेलमेट रखने लायक है.

बैटरी, मोटर और रेंज

स्कूटर में 220 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम ब्रेक हैं. रिजनरेटिव ब्रेकिंग स्टैंडर्ड है. ये IP67 रेटेड बैटरी और मजबूत सस्पेंशन के साथ आता है, जो आरामदायक राइड देता है. इसमें लगी 4.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी 52V वोल्टेज पर काम करती है और BMS कंट्रोल के साथ IP67 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट है. 0-80% चार्जिंग में पोर्टेबल ऑफ-बोर्ड चार्जर से करीब 4 घंटे लगते हैं. बैटरी पर 50,000 km की वारंटी मिलती है.

BLDC हब-माउंटेड मोटर पीक पावर 4.4 kW (रेटेड 3 kW) और पीक टॉर्क 140 Nm (रेटेड 33 Nm) देता है. इसकी IDC रेंज 175 km है, जो रियल-वर्ल्ड में अच्छा परफॉर्मेंस देगी. कुल मिलाकर TVS iQube S 4.7 kWh वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित हो सकता है, खासकर लंबी रेंज और फीचर्स चाहने वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।