TVS Jupiter देश के पॉपुलर स्कूटरों में से एक है. डेली कम्यूटिंग के लिए लोग इसे चुनते हैं. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस कम्यूटर और महिलाओं के बीच ये काफी पॉपुलर है. मार्केट में लगातार बिक रहे इस स्कूटर को माइलेज और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है. लोग सबसे ज्यादा इसे 110 सीसी इंजन ऑप्शन के साथ खरीदते हैं.
अगर आप आने वाले दिनों नया टीवीएस जुपिटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा. अपने इस आर्टिकल में हम TVS Jupiter की On Road Price से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं. इसके अलावा, स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल भी जानेंगे.
TVS Jupiter On Road Price
देश की राजधानी दिल्ली में जुपिटर 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 75,050 रुपये है. इसकी खरीद पर 9,005 रुपये का RTO शुल्क और 6,011 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना पड़ेगा. सब कुछ जोड़ लिया जाए, तो TVS Jupiter की ऑन-रोड कीमत 90,066 रुपये हो जाती है.
TVS Jupiter Down Payment & EMI Details
अगर आप नया जुपिटर खरीदते समय 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बचे हुए 80,066 रुपये पर आपको Two Wheeler Loan लेना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये लोन आपको 2 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 3,695 रुपये की कुल 24 EMI भरके अपने टू-व्हीलर लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 88,671 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 98,671 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
टीवीएस जूपिटर 110 देश का पसंदीदा फैमिली स्कूटर है. आकर्षक और मॉडर्न डिजाइन के साथ इसमें LED हेडलैंप, इंफिनिटी लाइट बार, प्रीमियम मेटल पैनल्स, कम्फर्टेबल लंबी सीट, 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और आसान हैंडलिंग मिलती है, जो रोजाना कम्यूटिंग और फैमिली के लिए बेस्ट है.
इंजन और माइलेज
इसमें 113.3 cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8 PS पावर और 9.8 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये स्मूथ, रिफाइंड परफॉर्मेंस और अच्छी पिकअप वाला स्कूटर है. कंपनी क्लेम्ड माइलेज 48-53 kmpl के करीब है. SmartXonnect वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल क्लस्टर और कई फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं.
हमारी सलाह: ऊपर बताई गई ऑन-रोड कीमत और EMI डिटेल महज एक उदाहरण हैं. शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर ये कम-ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा अगर आपकी मासिक कमाई 30 हजार से ऊपर है और 10 हजार का डाउनपेमेंट करके हर महीने 5-6 हजार रुपये निकाल सकते हैं, तभी इसे खरीदें. स्कूटर घर लाने के बाद EMI भरने के अलावा उसके मेंटेनेंस और फ्यूल में भी पैसा खर्च होगा.