Automobile

UK07 Rider ने बेचीं 10 करोड़ की सुपरबाइक्स! भावुक व्लॉग में छलका अनुराग डोभाल का दर्द

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

कभी करोड़ों की सुपरबाइक्स से भरा रहने वाला UK07 Rider का गैराज अब खाली पड़ा है. बिग बॉस OTT 2 फेम अनुराग डोभाल ने अपने नए व्लॉग में आर्थिक तंगी, टूटते सपनों और मजबूरी में बेची गई लग्जरी बाइक्स का दर्द साझा किया. Lamborghini से लेकर Kawasaki Ninja H2 तक रखने वाले अनुराग की जिंदगी में आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अपना ‘साम्राज्य’ बेचना पड़ा? पूरी कहानी जानकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

UK07 Rider के फिरे दिन! बेचने पड़ गए 'लख्ते जिगर व्हीकल'Zoom

फोटो- UK 07 Rider/YT

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार अपनी आर्थिक तंगी और भावुक व्लॉग के कारण. अनुराग ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में देहरादून के खाली पड़े गैराज को दिखाते हुए अपनी बिखरी जिंदगी का दर्द साझा किया. एक समय जब उनका गैराज सुपरबाइक्स से भरा रहता था, आज वहां सन्नाटा है.

अनुराग डोभाल उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले पॉपुलर मोटो व्लॉगर और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सुपरबाइक्स और एडवेंचर राइड्स की वीडियोज को लाखों लोग पसंद करते थे. बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तो बढ़ी, लेकिन परिवार से अनबन, पर्सनल इश्यूज और मार्च 2026 में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार क्रैश जैसी घटनाओं ने उनकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया. इन मुश्किलों के बीच वे अपनी पत्नी रितिका और नवजात बच्चे के साथ नई शुरुआत की कोशिश कर रहे हैं.

सब कुछ बिक गया!

अपने हालिया व्लॉग में अनुराग भावुक होते दिखे. खाली गैराज देखकर उन्होंने कहा, ‘जो साम्राज्य हमने खड़ा किया था, आज वो खाली पड़ा है।’ उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल आर्थिक तंगी के कारण अपनी ज्यादातर लग्जरी बाइक्स बेचनी पड़ीं. उनके बाइक कलेक्शन की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसमें Kawasaki Ninja H2 (लगभग 80 लाख), BMW S 1000 RR, Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja ZX-10R, BMW R 1250 GSA जैसी हाई-एंड बाइक्स शामिल थीं. पहले रिपोर्ट्स में उनके पास 7-8 लग्जरी बाइक्स और कई कारों (जिनमें Lamborghini भी) का जिक्र था, जिनकी कुल वैल्यू 8 करोड़ से ज्यादा है.

क्यों बेचनी पड़ी बाइक?

अनुराग ने बताया कि आर्थिक संकट के चलते उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. उन्होंने कहा कि मुझे रोजाना फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए बाइक्स बेचनी पड़ीं. मुझे ही पता है कि उस वक्त मैंने कैसे सर्वाइव किया. बाइक्स बिकने पर उन्हें दुख हुआ, लेकिन मजबूरी थी. गैराज की प्रॉपर्टी उनके नाम पर नहीं होने से बिजली भी काट दी गई थी. उन्होंने ये भी बताया कि वे नई जगह तलाश रहे हैं जहां परिवार के साथ रह सकें.

बेचने के बाद कितना पैसा मिला?

व्लॉग या रिपोर्ट्स में बिक्री से प्राप्त सटीक राशि का खुलासा नहीं किया गया है. अनुमान है कि 10 करोड़ की वैल्यू वाली कलेक्शन बेचकर अच्छी-खासी रकम मिली होगी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने संकट से उबरने और परिवार की जिम्मेदारियों में किया. हालांकि, सटीक आंकड़े सार्वजनिक नहीं हैं.

फिलहाल क्या बचा है?

अनुराग के अनुसार अब उनके पास सिर्फ दो बाइक्स बची हैं. व्लॉग में उन्होंने इन दो बाइक्स को चेक करते हुए फिर भावुक हुए. कारों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली, लेकिन मुख्य फोकस बाइक्स पर रहा. वे कहते हैं कि पुरानी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे.

फैंस का सपोर्ट

ये घटना UK07 Rider के फैंस के लिए भावुक करने वाली है. एक तरफ जहां वे अपनी मेहनत से बनाए साम्राज्य को खोते देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नई शुरुआत की उम्मीद भी जताते दिख रहे हैं. यूट्यूब पर वापसी और व्लॉगिंग जारी रखते हुए अनुराग अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही वे पुरानी फॉर्म में लौटेंगे.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।