दीवाली की रात देहरादून में अनहोनी, आग का गोला बनी कार; अंदर बैठे थे युवक चार

सतीश कुमार
2 Min Read

 विकासनगर । दीपावली की रात एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उसमें सवार चार युवक बाल- बाल बचे । आग लगते ही युवकों ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर कोतवाली सहसपुर की पुलिस व अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की गाड़ी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया।

थाना सहसपुर को सोमवार रात सूचना मिली कि डोभरी होरोवाला पुल सहसपुर के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना मिलने पर थाना सहसपुर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की गाड़ी अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच चुकी थी।

सहसपुर कोतवाली के एसएसआई विकास रावत ने बताया कि कार में छरबा निवासी ऋषि राज, रितिक, अंकुश व आकाश सवार थे, जो आग लगने के साथ ही गाड़ी से उतर गए। किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी को सुरक्षित घर भेजा गया। वहीं एक अन्य मामले में अग्निशमन केंद्र डाकपत्थर की टीम ने विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत नाले में गिरी गाय को रेस्क्यू किया।

बैंक के समीप कूड़े के ढेर में लगी आग

विकासनगर : सोमवार रात करीब सवा 12 बजे फायरब्रिगेड को स्टेट बैंक डाकपत्थर के पास कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पहुंची और आग को बुझाया। एफएसओ पवन शर्मा के अनुसार यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बैंक भी इसकी चपेट में आ सकता था।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment