Unnao News: केमिकल फैक्टरी संचालक नहीं दिखा पाए अभिलेख, अस्थायी तौर पर सील

Aman Shanti In

उन्नाव। दिल्ली में विस्फोट में केमिकल का प्रयोग किए जाने की बात सामने आने के बाद से अलर्ट है। डीज

उन्नाव। दिल्ली में विस्फोट में केमिकल का प्रयोग किए जाने की बात सामने आने के बाद से अलर्ट है। डीजीपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले की केमिकल बनाने व खरीदकर सप्लाई करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की। दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्टरी को सील कर दिया गया। संचालक को लाइसेंस व अन्य अभिलेख दिखाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है।

एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ दीपक यादव और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह के साथ दही क्षेत्र के विभिन्न केमिकल फैक्ट्रियों और अन्य विस्फोटक पदार्थों के भंडारण करने वाली दुकानों की जांच की। यहां संचालित एफएम केमिकल फैक्टरी में भारी मात्रा में केमिकल रखा मिला। इसमें बाथरूम सफाई के साथ कई और प्रकार के केमिकल थे। एसडीएम ने संचालक परवेज उर्फ बबलू और फिरोज से संचालन के अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर उसे अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। बता दें कि फैक्टरी संचालक दोनों भाई आगरा में साइबर ठगी में पकड़े गए अतीफ खान के मामा हैं।
दही थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि फैक्टरी को अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। अभिलेख दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उसके बाद भी न दिखा पाने पर कार्रवाई होगी।
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *