Up:बरेली के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए राजेश कुमार वर्मा, अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित किए जाने से खाली हुआ था पद – Up: Rajesh Kumar Verma Appointed City Magistrate Of Bareilly

Aman Shanti In
1 Min Read


उत्तर प्रदेश सरकार ने जालौन के नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया है। यह पद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को 26 जनवरी को निलंबित किए जाने से रिक्त हुआ था।

अलंकार ने यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना करते हुए सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

उनके आचरण को सरकारी सेवक नियमावली का उल्लंघन मानते हुए सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके अलावा प्रयागराज के एसडीएम सुनील कुमार को जालौन के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

कमलेश चंद्र अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल से उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, राजेश कुमार यादव प्रथम एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल और नंद प्रकाश मौर्या एसडीएम महराजगंज से एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा बनाए गए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment