UP Board Exam Rules 2026: छात्रों के लिए क्या करें और क्या न करें

aditisingh
5 Min Read

UP Board Exam Rules 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. इस बार राज्यभर में 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और करीब 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षाओं से पहले बोर्ड ने नियम, सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी हो गई है, लेकिन छात्रों के लिए क्या करें और क्या न करें की पूरी गाइडलाइन क्या है.

ओएमआर शीट को लेकर सख्त नियम

हाई स्कूल परीक्षा में पहले की तरह इस बार भी ओएमआर शीट का इस्तेमाल होगा. 70 अंकों के प्रश्न पत्र में से 20 वस्तुनिष्ट प्रश्न ओएमआर शीट पर हल करने होंगे. जबकि बाकी 50 अंक के प्रश्न उत्तर पुस्तिका में लिखित रूप से हल करने होंगे. बोर्ड ने छात्रों की रोल नंबर और विषय की जानकारी एवं ओएमआर शीट पर छापने की व्यवस्था की है, ताकि गलती की गुंजाइश कम हो. वहीं छात्रों को नीले या काल बॉल पेन से ही सही सर्कल भरना होगा. ओएमआर शीट काटने, मिटाने या करेक्शन फ्लूइड का इस्तेमाल करने पर कॉपी कैंसिल हो सकती है. ऐसी कंडीशन में नारंगी ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसमें छात्र को सारी जानकारी खुद भरनी होगी. वहीं परीक्षा के अंत में ओएमआर शीट और उसके काउंटर फाॅइल को अलग-अलग सील बंद किया जाएगा, ताकि किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके.

एडमिट कार्ड भूलने पर क्या होगा?

अगर कोई छात्र जल्दबाजी में एडमिट कार्ड लाना भूल जाता है तो उसे स्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा सकती है. लेकिन अगली परीक्षा से पहले मूल या डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने पर आगे की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. वहीं देर से पहुंचने वाले छात्रों को 30 मिनट तक की छूट मिल सकती है. लेकिन शर्त यह रहेगी कि लेट पहुंचने का उचित कारण हो, इसके अलावा दिव्यांग छात्रों को 20 मिनट एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा और बहु मंजिला केंद्रों पर उनके लिए भूतल पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हजारों छात्र किसी ने किसी कारण से शामिल नहीं हो सके. ऐसे में बोर्ड ने घोषणा की है कि लिखित परीक्षा 12 मार्च के बाद ऐसे छात्रों को दोबारा मौका दिया जाएगा. बीमार या अन्य वास्तविक कारण से अनुपस्थित छात्रों को कुल दो अवसर मिलेंगे.

छात्रों के लिए क्या करें और क्या न करें गाइडलाइन

क्या करें?

  • परीक्षा से पहले बोर्ड और शिक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि आखिरी समय में नए टॉपिक शुरू न करें.
  • यह समय केवल रिवीजन का है, मॉडल पेपर हल करें नोट्स दोहराएं और शिक्षकों से शंकाएं दूर करें
  • वहीं परीक्षा के समय इनविजिलेटर के दिए गए सभी इंस्ट्रक्शन बिना बहस किए मानें.
  • पूरी तरह शांति और तमीज बनाए रखें.
  • लिखना शुरू करने से पहले अपनी आंसर शीट पर सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और भरें.
  • अपने क्वेश्चन पेपर में कोई भी कमी होने पर तुरंत रिपोर्ट करें.
  • इसके अलावा एग्जाम हॉल में समय प्रबंधन बहुत जरूरी है. पहले आसान सवाल हल करें, जरूरी बिंदुओं को हाइलाइट करें और लास्ट में 5 मिनट उत्तरों की जांच के लिए रखें

क्या न करें?

  • परीक्षा से ठीक पहले तनाव न लें और खुद की तुलना दूसरों से न करें.
  • मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी में बनाकर रखें.
  • परीक्षा के दिन कोई प्रतिबंधित सामग्री साथ में न ले जाएं.
  • बिना कारण परीक्षा कक्षा न छोड़े.
  • कोई भी गलत काम न करें या नकल करने की कोशिश न करें.
  • एग्जाम के दौरान दूसरे स्टूडेंट्स को परेशान न करें.
  • दिए गए इंस्ट्रक्शन के खिलाफ एग्जाम मटेरियल इस्तेमाल न करें.
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.