up Latest News : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

aditisingh
2 Min Read
up Latest News : जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में  कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के  साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम  के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयीं।

उन्होंने बताया कि 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जाएगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा। 09 दिसम्बर, 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक होगी। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। 07 फरवरी, 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रह जाए। बैठक में उपस्थित  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ,प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फ़िरोज व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment