UP Lekhpal PET Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल पीईटी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि रिजल्ट उसकी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है. लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से नतीजे देख सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7994 खाली पदों को भरा जाएगा. ऐसे में हजारों युवाओं की नजर इस रिजल्ट पर टिकी हुई थी. अब परिणाम जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है. आयोग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह परिणाम प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में मिले सामान्यीकृत अंकों के आधार पर तैयार किया गया है. इसके साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं. यह पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.
7994 पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से लेखपाल के 7994 पदों को भरा जाना है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है. लेखपाल की नौकरी गांव और तहसील स्तर पर अहम मानी जाती है. जमीन से जुड़े काम, राजस्व से जुड़े रिकॉर्ड और कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां लेखपाल के पास होती हैं. इसी कारण हर साल बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं. इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी थी.
आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे की चयन प्रक्रिया शुरू होगी. कटऑफ के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा या दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए जिन छात्रों का नाम सूची में है, उन्हें आगे की तैयारी जारी रखनी चाहिए. आयोग की तरफ से समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर नई सूचना जारी करता है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि कोई जरूरी सूचना छूट न जाए.
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2: होम पेज पर लेखपाल पीईटी 2026 रिजल्ट से जुड़ा लिंक खोजें.
- स्टेप 3: रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगा गया कैप्चा कोड दर्ज करें.
- स्टेप 5: सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं.
- स्टेप 6: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्टेप 7: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.