Up News:यूजीसी के नए नियम से नाराज भाजपा के आठ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, बोले- तत्काल वापस ले सरकार – Eight Bjp Officials Resigned Angry Over New Ugc Rule In Amethi Demanding Govt Immediately Withdraw It

Jrs Computer
2 Min Read


यूपी के अमेठी में यूजीसी के नए कानून से नाराज भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र के आठ पदाधिकारियों व तीन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। 

शाहगढ़ क्षेत्र के चिलबिली ग्राम प्रधान मुकेश मिश्र के आवास पर पदाधिकारियों ने बैठक की। इसके बाद शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा दिया। सामूहिक इस्तीफे से पार्टी के भीतर असंतोष की बात सामने आ रही है। बैठक में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से लागू किए जा रहे नए नियमों को लेकर पदाधिकारियों ने इसे काले नियमों की संज्ञा दी। 

उन्होंने कहा कि इन्हें तत्काल वापस लिया जाए। समर्थन में शाहगढ़ मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी, मंडल मंत्री विजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, चिलबिली बूथ अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सेवई हेमगढ़ बूथ अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह, पूरे इबादुल्ला बूथ अध्यक्ष उदयराज सिंह, दक्खिन गांव बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक गणेश सिंह, सक्रिय सदस्य मुकेश कुमार मिश्र, शशिभान द्विवेदी, आशुतोष सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का मामला स्थानीय भाजपा इकाई में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी सूचना

भाजपा मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की ओर दिए गए सामूहिक इस्तीफे की जानकारी जल्द ही शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी। इसके बाद पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment