UP News : प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 , द्वारा महराजगंज तहसील अंतर्गत थाना बछरावाँ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम उफरापुर एवं मदन टूसी में विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
दबिश के दौरान लगभग 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ निर्मित लहन मौके पर नष्ट कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।