UP news ! प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857के अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार के बलिदान स्थल मन्हेरु में जिला प्रशासन , स्वर्णकार संघ,व एनजीओ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई।इस सभा में एक दर्जन विशिष्ट जनों को माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यारी नेता जी.सी. सिंह चौहान ने कहा कि आजादी की लड़ाई में राना बेनी माधव सिंह के प्राण रक्षक अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार ने अंग्रेजी हुकूमत द्वारा बीस ग्रामों की जागीर को ठुकरा कर खुशी खुशी फांसी पर चढ़ गये, मैं क्षत्रिय समाज की ओर से श्रद्धांजलि देता हूं।
जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शिव नारायण सोनी ने कहा कि अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार का देश की आजादी के लिए दिया गया बलिदान अनुकरणीय है, उनकी प्रतिमा को शीघ्र सरकार व स्वर्णकार समाज इसी स्थल पर लगाया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ग्राम प्रधान सुरेश यादव, हरि शंकर सोनी, राजेन्द्र स्वर्णकार, अमित मिश्रा, संत राम, मुकेश कुमार, संजय सिंह, अशोक सिंह, राम धनी, राम प्रताप, सीता राम, माधव यादव, करुणा शंकर यादव, मोहम्मद वसीम, आशीष कुमार सोनी,सियासती निर्मल , राजरानी मौर्य, लेखपाल अरुण प्रताप,राज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अनुराग पांडे आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अमर शहीद लाल चंद्र स्वर्णकार की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। श्री सेानी ने कहा कहा कि हम सब प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर प्रतिमा लगवायेंगे।

