UP News : रास्ते में खुटा गाड़ने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Jrs Computer
2 Min Read

UP News ! तालानगरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें मुस्लिम पक्ष की कुछ महिलाओं को चोट आई है। इन महिलाओं का आरोप है कि नामजद गली में पेशाब कर रहे थे, टोकने पर उन्होंने मारपीट और पथराव किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सपेरा भानपुर गांव की समीना बेगम पत्नी मुन्ना खां की मस्जिद वाली गली में परचून की दुकान है। समीना के अनुसार गैर संप्रदाय के कुछ लड़के अक्सर उनके मोहल्ले में आकर गालीगलौज कर रौब गालिब करते हैं। 9 अप्रैल शाम साढ़े सात बजे करीब गौरव व छोटू पुत्रगण हरिओम, विक्की व मुकुल पुत्रगण जगपाल गली में आए और दुकान के सामने पेशाब करने लगे। दुकान पर मौजूद महिलाओं और बच्चियों का हवाला देकर उन्होंने आरोपियों को टोका तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर किसी धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गईं।

देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले तितर-बितर हो गए। रात में ही पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा, जहां से उनको पहले दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और फिर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 10 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोपहर में चारों नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *