Car Launch

20 KM माइलेज, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा! इस प्रीमियम SUV पर मिल रही ₹1.25 लाख की छूट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Renault India जुलाई 2026 में अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV काइगर पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है. इस महीने Renault Kiger की खरीद पर ग्राहकों को कुल 1.25 लाख रुपये तक के लाभ मिल सकते हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज ऑफर्स शामिल हैं. ये ऑफर खासकर उन खरीदारों के लिए फायदेमंद है, जो स्टाइलिश, फीचर-पैक्ड और किफायती SUV की तलाश में हैं.

इस ऑफर के तहत बेस वेरिएंट्स पर भी अच्छी-खासी छूट उपलब्ध है, जबकि हायर वेरिएंट्स पर ज्यादा बचत हो सकती है. 0% फाइनेंस ऑप्शन भी चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है. कीमतें एक्स-शोरूम लगभग 5.80 लाख से शुरू होती हैं. डिस्काउंट के बाद ये और घट जाएगी. आइए, कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर एक नज़र डालते हैं.

डिस्काउंट डिटेल

2026 Renaut Kiger (केरल और गुजरात को छोड़कर)

  • चुनिंदा वेरिएंट्स पर ₹20,000 तक का कैश डिस्काउंट
  • ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस
  • लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट्स
  • अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट
  • ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनीफिट

2026 Renaut Kiger (गुजरात)

  • चुनिंदा वेरिएंट्स पर ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट
  • ₹40,000 तक का एक्सचेंज बोनस
  • लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट्स
  • अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट
  • ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनीफिट

2026 Renaut Kiger (केरल)

  • ₹50,000 तक का कैश डिस्काउंट
  • ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस
  • लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट्स
  • अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट
  • ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनीफिट

डिजाइन और इंटीरियर

रेनो काइगर का डिज़ाइन आकर्षक और मॉडर्न है. ये C-शेप LED DRLs, स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, स्कल्प्टेड बोनट और रूफ रेल्स के साथ आती है. साइड प्रोफाइल मजबूत दिखता है और रियर में LED टेललाइट्स स्टाइल देते हैं. 16-इंच अलॉय व्हील्स हायर वेरिएंट्स में मिलते हैं. कुल मिलाकर ये युवा खरीदारों को पसंद आती है.

इंटीरियर प्रीमियम और स्पेशियस है. 7-इंच या 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और आरामदायक सीट्स कम्फर्ट देते हैं. डुअल-टोन केबिन और अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसे क्लास से ऊपर रखती हैं. रियर सीट पर स्पेस पर्याप्त है और 405 लीटर बूट स्पेस फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है.

फीचर्स और सेफ्टी

काइगर वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-सेंस ड्राइव मोड्स जैसी मॉडर्न फीचर्स से लैस है. हायर वेरिएंट्स में ऑटो AC और कीलेस एंट्री भी शामिल हैं.

सेफ्टी में 4-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स, ABS और EBD, ESC, TPMS, हिल असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलते हैं. रेनो ने स्ट्रक्चरल सेफ्टी पर भी ध्यान दिया है.

इंजन और माइलेज

काइगर दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है. पहला 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72 PS) और दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100 PS). दोनों में MT, AMT और CVT ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं. माइलेज लगभग 18-20 kmpl (मैनुअल) तक मिलता है. टर्बो इंजन परफॉर्मेंस के लिए बेहतर है, जबकि NA इंजन शहर के लिए इकोनॉमिकल साबित होता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।