Last Updated:
भारतीय SUV बाजार में जल्द दो बड़े लॉन्च होने वाले हैं, जो Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसे पॉपुलर मॉडलों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. Nissan अपनी नई Tekton SUV के साथ मिड-साइज सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है, जबकि Renault अपनी नई Duster Hybrid को दमदार माइलेज और एडवांस फीचर्स के साथ पेश करेगी. जानिए इन दोनों अपकमिंग SUVs की कीमत, फीचर्स, इंजन और लॉन्च से जुड़ी सभी अहम जानकारियां.
दिवाली तक जल्द लॉन्च होंगी ये 2 नई SUV.
Upcoming SUVs in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों SUV सेगमेंट तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. त्योहारों के मौसम में खरीदारों की दिलचस्पी नई लॉन्चिंग और अपकमिंग मॉडल्स में बढ़ जाती है। इसी कड़ी में निसान और रेनो दो मजबूत प्लेयर्स दिवाली से पहले या उसके आसपास अपनी नई SUV पेश करने वाले हैं.
निसान टेक्टॉन (Tekton) मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाल मचाने वाली है, जबकि रेनो डस्टर हाइब्रिड अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के साथ इको-फ्रेंडली विकल्प लेकर आ रही है. दोनों गाड़ियां CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो उन्हें मजबूत बिल्ड क्वालिटी और मॉडर्न फीचर्स प्रदान करती हैं. ये दोनों मॉडल्स कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसे कंपीटर्स को टक्कर देंगी. आइए, इनके बारे में जानते हैं.
Nissan Tekton
2026 निसान टेक्टॉन भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाली है. ये मिड-साइज SUV रेनो डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन निसान की अपनी डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ आएगी. इसमें अपराइट स्टांस, लॉन्ग व्हीलबेस और शॉर्ट ओवरहैंग्स दिए गए हैं. स्पाई इमेजेस में 18-इंच अलॉय व्हील्स और आकर्षक LED लाइटिंग नज़र आई हैं. इंटीरियर में भी मॉडर्न डैशबोर्ड, डुअल स्क्रीन सेटअप और प्रीमियम मैटेरियल्स का इस्तेमाल होगा. टेक्टॉन को निसान मैग्नाइट के ऊपर पोजिशन किया जाएगा और ये Creta-Seltos की राइवल बनेगी.
टेक्टॉन में टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स दिए जाएंगे, साथ ही बाद में हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की उम्मीद है. एक्सपेक्टेड प्राइस ₹11 लाख से ₹19 लाख के बीच है. जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च होने वाली इस SUV में ADAS फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और मजबूत सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. निसान भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए इस मॉडल पर खास फोकस कर रही है. प्रोडक्शन चेन्नई प्लांट में होगा, जो इसे ‘मेड इन इंडिया’ का फायदा भी देगा. ग्राहक इसके स्टाइलिश लुक्स और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को लेकर काफी उत्साहित हैं.
Renault Duster Hybrid
नई जनरेशन रेनो डस्टर पहले से ही बाजार में उपलब्ध है, लेकिन इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च होने वाला है. ये 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा, जो कुल 160 bhp पावर और बेहतरीन टॉर्क देगा. हाइब्रिड सिस्टम 80% तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है, जिससे माइलेज 24-26 kmpl तक पहुंचने की उम्मीद है. फुल टैंक के साथ लगभग 1000 किमी की रेंज मिल सकती है.
डस्टर हाइब्रिड में मॉडर्न फीचर्स जैसे 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, ADAS सुइट (17 फीचर्स), पैनोरमिक सनरूफ और 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलेंगे. 518 लीटर बूट स्पेस इसे फैमिली SUV बनाता है. 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ये स्मूद ड्राइविंग ऑफर करेगी. कीमत हाइब्रिड वेरिएंट के लिए ₹18-22 लाख के आसपास रहने की संभावना है. पहले ही हाइब्रिड बुकिंग्स भारी डिमांड के कारण सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी दर्शाता है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें