UPI पर आ गया ‘लुटेरे’ मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 12, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

UPI Safety Tips : अगर आप UPI पेमेंट या नेट बैंकिंग यूज करते हैं तो बैंकिंग-रिलेटिड स्कैम से बचकर रहने की जरूरत है. हाल ही में एक नए ‘Digital Lutera’ मालवेयर का पता लगा है, जो आपके UPI अकाउंट से पैसा चुरा सकता है. यह मालवेयर स्कैम के लिए कॉलिंग और मैसेजिंग पर डिपेंड नहीं है और सीधे ही एंड्रॉयड फोन की एक्सेस लेकर अपना काम कर देता है. आइए जानते हैं कि यह मालवेयर क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है. 

‘Digital Lutera’ क्या है?

सबसे पहले Gadgets360 ने इस मालवेयर को लेकर रिपोर्ट किया था. यह ट्रेडिशनल स्कैम की तरह काम नहीं करता, जहां स्कैमर कॉल या मैसेज के जरिए लिंक भेजकर यूजर के अकाउंट में सेंध लगाते हैं. यह एक अलग तरह की फ्रॉड टूलकिट है, जो UPI बैंक अकाउंट और SMS-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन को बाइपास कर सकती है. इस मालवेयर APKs फाइल्स के जरिए यूजर के डिवाइस में एंटर करता है और फिर परमिशन मिलने पर अपना काम कर देता है.

कैसे काम करता है यह मालवेयर

यह मालवेयर APK फाइल्स के जरिए डिस्ट्रिब्यूट किया जा रहा है. जैसे ही कोई यूजर इंफेक्टेड APK फाइल को डाउनलोड करेगा, यह मालवेयर उसके डिवाइस में इंस्टॉल हो जाएगा. इंस्टॉल के समय यह APK फाइल SMS राइट और रीड करने की परमिशन मांगेगी. परमिशन मिलते ही यह मालवेयर अपना काम शुरू कर देता है. बैकग्राउंड में रहते हुए यह चुपचाप बैंक वेरिफिकेशन मैसेज को देखता रहता है और इनकी मदद से मालवेयर को कंट्रोल कर रहे हैकर्स यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगा लेते हैं.

NPCI की आ गई सफाई

UPI प्लेटफॉर्म ऑपरेट करने वाले NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की इस पर सफाई आ गई है. NPCI का कहना है कि इस मालवेयर की रिपोर्ट को एनालाइज किया गया है और यूजर्स को ऐसे रिस्क से बचाने के लिए UPI में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो गूगल प्ले स्टोर जैसे भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
  • अगर कोई आपको मैसेज के जरिए लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने को कहता है उसे मना कर दें. ऐसे लिंक से कभी भी ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • अपने फोन में गूगल प्ले प्रोटेक्ट को ऑन रखें और अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखें.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

### Satish Kumar – Digital Content Creator & News Publisher **Satish Kumar** एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं, जो **सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana), सरकारी सेवाओं, शिक्षा, सरकारी नौकरी, रिजल्ट और ऑनलाइन सेवाओं** से जुड़ी उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। वे आसान और सरल हिंदी भाषा में महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की **पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस चेक और लाभार्थी सूची** से संबंधित जानकारी प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल सरकारी जानकारी को आम लोगों के लिए सरल और समझने योग्य बनाना है। Satish Kumar डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट पब्लिशिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समय-समय पर सरकारी पोर्टल एवं उपलब्ध आधिकारिक स्रोतों से जानकारी को समझकर पाठकों के लिए उपयोगी लेख तैयार करते हैं। **मुख्य विषय:** * Sarkari Yojana और सरकारी योजनाएं * Government Jobs और भर्ती * Scholarship एवं Education * सरकारी योजना का Status और Payment * Online Application एवं सरकारी सेवाएं * सरकारी Updates और महत्वपूर्ण News **लेखन का उद्देश्य:** सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी को हिंदी में पाठकों तक पहुंचाना, ताकि वे सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से समझ सकें।