UP Latest News : छात्राओं को आत्मरक्षा व घरेलू हिंसा/महिला सशक्तिकरण की जानकारी दे कर किया गया जागरूक

सतीश कुमार

UP Latest News : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से विकास खण्ड महराजगंज के में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया और वन स्टाप सेन्टर से श्रद्धा सिंह ने घरेलू हिंसा 2005, दहेज उन्नमूलन विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि महिलाओं पर घरेलू हिंसा होती है तो पीड़ित महिला 60 दिनों के भी तत्काल उपचार प्राप्त कर सकती है। पीड़ित महिलाएँ इस अधिनियम के तहत किसी भी वयस्क पुरुष अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज करा सकती हैं जो उसके साथ घरेलू संबंध में है यहां तक कि वे महिलाएं जो बहनें विधवाएं माताएं, एकल महिलाएं हैं या दुर्व्यवहार करने वाले के साथ रह रही हैं प्रस्तावित कानून के तहत कानूनी संरक्षण की हकदार हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 के अनुसार, विवाह के संबंध में दुल्हन या दूल्हे या उनके रिश्तेदारों से सीधे या परोक्ष रूप से दहेज मांगना एक दंडनीय अपराध है।

इस अपराध के लिए छह महीने से लेकर दो साल तक का कारावास और 10,000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए शिक्षा और जागरूकता फैलाना कड़े कानून बनाना और उन्हें सख्ती से लागू करना बेटियों को सशक्त बनाना, और सामाजिक मानसिकता को बदलना आवश्यक है। इस में बेटियों को अच्छी शिक्षा और करियर के अवसर देना, उन्हें आत्म निर्भर बनाना, और विवाह को एक व्यावसायिक सौदा मानने के बजाय आपसी सम्मान और प्यार कारिश्ता मानना है। महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गयी सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी साथ टोल हेल्प लाइन नम्बर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पम्पलेट वितरण की किया गया साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जार ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया एवं छात्राओ को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व आदि योजना की जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *