UPSC CSE Result 2025 Out: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है. लाखों उम्मीदवारों को जिस नतीजे का लंबे समय से इंतजार था, वह अब खत्म हो गया है. UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विस परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं.
अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही देश भर के अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है. जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट पास किया है, उनके नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं.
इंटरव्यू के बाद जारी हुआ अंतिम परिणाम
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल होते हैं. इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होता है. इस बार इंटरव्यू प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चली. इंटरव्यू दिल्ली के धौलपुर हाउस स्थित UPSC मुख्यालय में आयोजित किए गए थे. इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट के कुल 275 अंक तय किए गए थे. इन अंकों को मेन्स परीक्षा के अंकों के साथ जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है.
ये हैं टॉपर
इस साल परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. उनके इस प्रदर्शन के बाद वे इस साल के UPSC टॉपर बन गए हैं. रिजल्ट के अनुसार टॉप रैंकिंग में दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल ने जगह बनाई है. इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों में इन तीनों ने सबसे बेहतर अंक हासिल कर टॉप 3 में अपनी जगह पक्की की. UPSC ने इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया है, जिन्हें विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों का होगा चयन
इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस के अलावा कई अन्य ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में भी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
कब शुरू हुई थी परीक्षा प्रक्रिया?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की पूरी प्रक्रिया कई महीनों तक चली. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई. इसके बाद सफल उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा दी. मेन्स में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया. इन सभी चरणों के बाद अब अंतिम परिणाम जारी किया गया है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.
ऐसे चेक करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.
स्टेप 4: इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI