संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही देश भर में खुशी का माहौल बन गया. हजारों उम्मीदवारों और उनके परिवारों ने इस दिन का लंबे समय से इंतजार किया था. लेकिन इसी खुशी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
दरअसल विवाद 301वीं रैंक को लेकर खड़ा हुआ है. इस रैंक पर आकांक्षा सिंह नाम दर्ज है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो अलग-अलग राज्यों की दो युवतियां खुद को इस रैंक की असली उम्मीदवार बता रही हैं. एक तरफ बिहार के आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं, जबकि दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह भी इसी रैंक को अपनी सफलता बता रही हैं. इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा पैदा कर दी है. अब सबकी नजर UPSC पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें – कैसे शुरू करें UPSC CSE 2026 की तैयारी, क्या कहते हैं टॉपर्स और एक्सपर्ट्स?
आरा की आकांक्षा ने किया दावा
बिहार के आरा शहर में रहने वाली आकांक्षा सिंह ने खुद को 301वीं रैंक की असली उम्मीदवार बताया है. वे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती बताई जा रही हैं और उनके पिता का नाम इंदुभूषण सिंह है. उनका कहना है कि मेरिट लिस्ट में जो जानकारी दी गई है, वह उन्हीं की है. उनके एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 दर्ज है.
गाजीपुर की आकांक्षा का भी दावा
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड साझा किया है. हैरानी की बात यह है कि उनके एडमिट कार्ड पर भी वही रोल नंबर 0856794 दर्ज है, जो 301वीं रैंक से जुड़ा बताया जा रहा है.
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ लोग उनके नाम और सफलता का गलत फायदा उठा रहे हैं. इसलिए उन्होंने अपनी पहचान और एडमिट कार्ड की कॉपी सार्वजनिक की है, ताकि किसी भी तरह का भ्रम न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी पोस्ट फैलाए जा रहे हैं.
मेरिट लिस्ट में एक ही नाम
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक पर आकांक्षा सिंह नाम दर्ज है. लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर असली उम्मीदवार कौन है. इस मामले में अब सबकी नजरें यूपीएससी पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें – UPSC सिविल सर्विस में 958 कैंडिडेट्स सफल, जानें इसमें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS-IRS?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI