US से आयी एक खबर और लुढ़के TCS-इन्फोसिस के शेयर, निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान

सतीश कुमार
3 Min Read

Tech Share Falls: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को आईटी शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला और यह गिरावट सिर्फ मुनाफावसूली तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एआई से जुड़ी गहरी चिंता काम कर रही थी. बाजार की शुरुआत भले ही मजबूत रही हो, लेकिन खुलते ही आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। TCS करीब 7%, Infosys लगभग 8%, जबकि HCL Tech, Tech Mahindra और Wipro भी तेज गिरावट में रहे. मार्केट वैल्यू में करीब 2 लाख करोड़ की गिरावट आई यानी निवेशकों को इतने का नुकसान हुआ है. इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आई नकारात्मक खबर रही.

अमेरिका से आया झटका: एआई का असर

अमेरिका में टेक शेयरों में उस वक्त तेज गिरावट आई, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Anthropic ने एक नया एडवांस्ड एआई टूल लॉन्च करने का ऐलान किया. यह टूल: डॉक्यूमेंट रिव्यू, डेटा हैंडलिंग, एनालिटिकल और प्रोसेसिंग से जुड़े काम जैसे रोजमर्रा के कार्य बेहद कुशलता से कर सकता है.

यही वे काम हैं, जिनके लिए अब तक बड़ी ग्लोबल कंपनियां भारतीय आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स पर निर्भर रही हैं. ऐसे में निवेशकों को डर सताने लगा कि एआई आने वाले समय में इन पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग को कम कर सकता है.

ADR में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

इस चिंता का पहला असर अमेरिकी बाजार में लिस्टेड ADRs (American Depository Receipts) में दिखा. Infosys और Wipro के ADRs में रातोंरात तेज गिरावट आई. ADR दरअसल विदेशी कंपनियों के शेयरों का अमेरिकी प्रतिनिधित्व होते हैं। जब इनमें गिरावट आती है, तो उसका सीधा असर अगले दिन भारतीय बाजार पर पड़ता है.

नतीजा यह हुआ कि भारतीय बाजार खुलते ही निवेशकों का सेंटीमेंट पहले से ही कमजोर था और आईटी शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली.

क्या यह सिर्फ घबराहट है?

फिलहाल बाजार में जो गिरावट दिखी है, वह भविष्य की आशंकाओं पर ज्यादा आधारित है, न कि कंपनियों के मौजूदा फंडामेंटल्स पर. हालांकि, यह साफ है कि: एआई का बढ़ता दखल, आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल और उनकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर निवेशक अब ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

आने वाले दिनों में आईटी कंपनियों की तरफ से एआई रणनीति, रेवेन्यू गाइडेंस और क्लाइंट डिमांड पर आने वाले बयान बाजार की दिशा तय करेंगे.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.