Automobile

US में 1 कार की कीमत में चीन में 5 EVs! जानें क्यों इतनी सस्ती हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अमेरिका में एक औसत नई कार की कीमत पर चीन में पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) खरीदी जा सकती हैं. ये चौंकाने वाला खुलासा रॉयटर्स की हालिया रिपोर्ट में किया गया है, जो अमेरिका और चीन के ऑटोमोबाइल बाजार के बीच बढ़ती कीमतों की खाई को उजागर करता है. मार्च 2026 में अमेरिका में नई कारों की औसत लिस्ट प्राइस 51,456 डॉलर रही, जो केली ब्लू बुक के आंकड़ों पर आधारित है.

वहीं, चीन में 200 से अधिक बैटरी से चलने वाले मॉडल्स (हाइब्रिड सहित) 25,000 डॉलर से कम कीमत में उपलब्ध हैं. डीकार प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, चीन में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां 12,000 डॉलर से भी कम दाम पर शुरू होती हैं. यानी, अमेरिका में एक औसत कार की कीमत पर चीनी कस्टमर इन पांचों EVs को एक साथ खरीद सकता है.

अमेरिका से सस्ता क्यों है चीन?

चीन में हाइपर-कंपटीशन के कारण नई कारों की कीमतें अमेरिका जैसे डेवलप्ड मार्केट्स की तुलना में बहुत कम हो गई हैं. बीजिंग ऑटो शो में इस कीमत का अंतर साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि ये छोटी EVs अमेरिकी शोरूम में उपलब्ध नहीं हैं और शायद कभी नहीं होंगी, क्योंकि दोनों बाजारों के रेगुलेशन्स, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और कंज्यूमर अलग हैं.

ये स्थिति ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री के लिए चुनौती पेश कर रही है. चीन में फास्ट प्रोडक्शन, कम लागत और बढ़ रहे कंपटीशन ने EVs को आम आदमी की पहुंच में ला दिया है, जबकि अमेरिका में महंगाई, लेबर कॉस्ट और अन्य फैक्टर्स के कारण कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. आने वाले समय में ये अंतर व्यापार नीतियों और टैरिफ पर भी असर डाल सकता है. आइए, इन पांचो कारों के बारे में जानते हैं.

Geely EX2

इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10,060 डॉलर है. ये 2025 में चीन में किसी भी प्रकार की गाड़ी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. इसमें फ्रंट ट्रंक, 14.6 इंच की टचस्क्रीन और लगभग 255 मील (चीनी टेस्ट मानकों के अनुसार) की रेंज है. ऑटो एनालिस्ट फेलिप मुनोज के अनुसार, “अंदर बैठने पर ये छोटी कार जैसी नहीं लगती, क्वालिटी और साइज दोनों बेहतर महसूस होते हैं।”

Wuling Hongguang MiniEV

इसकी शुरुआती कीमत 6,560 डॉलर है. सस्ती और आकर्षक डिजाइन वाली ये कार फोर-डोर के साथ आ रही है. इसकी टॉप स्पीड 62 मील प्रति घंटा और रेंज करीब 127 मील है.

BYD Seagull

इसे मात्र 10,200 डॉलर पर खरीदा जा सकता है. BYD का ये मॉडल तेजी से लोकप्रिय हुआ है. 2026 वर्जन में लिडार, फास्ट चार्जिंग और 314 मील तक की रेंज जैसी सुविधाएं हैं. इसके अलावा चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः BYD Yuan UP (10,945 डॉलर) और BYD Qin Plus DM (11,675 डॉलर) हैं.

BYD के इन छोटी EVs ने पिछले 12 महीनों में चीन में 7 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है, जिससे कंपनी छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सबसे बड़ी सेलर बन गई है. वहीं, अमेरिका में छोटी कार बनाने और उन्हें बेचने का चलन कम है. इसके अलावा भारत में भी सस्ते और अच्छे EV ऑप्शन अभी गिने-चुने ही हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।