Uttar Pradesh : आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी, पांच पर अभियोग पंजीकृत

Ritik Rajput
1 Min Read

 Uttar Pradesh !  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत सदर,सलोन व ऊंचाहार आबकारी निरीक्षक द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी ।

संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत तुलसी का पूर्वा,बढ़ईन का पूर्वा,सलोन आबकारी निरीक्षक द्वारा गोसाईं का पुरवा, ठकुराइन का पुरवा और अहल एवं ऊंचाहार आबकारी निरीक्षक द्वारा गूलहरिया और नया पुरवा भीटा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

दबिश के दौरान लगभग 57 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 310 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में Aman Shanti में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment