Video: पाकिस्तान में मौजूद है भगवान शिव के आंसुओं से बना कुंड, मंदिर का वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस मंदिर का नाम है कटास राज मंदिर. वीडियो में मंदिर परिसर, पवित्र तालाब और उसकी ऐतिहासिक सुंदरता को दिखाया गया है. इसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी. कटास राज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित है. यह मंदिर एक पवित्र तालाब के चारों ओर बना हुआ है, जिसे कटास कुंड कहा जाता है.

करीब दो हजार साल पुराना है मंदिर

हिंदू मान्यता के अनुसार, यह तालाब भगवान शिव के आंसुओं से बना है. कहा जाता है कि जब भगवान शिव की पत्नी सती का निधन हुआ, तब वे बहुत दुखी हुए और उनके आंसुओं से इस तालाब का निर्माण हुआ. इसी कारण यह जगह हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र मानी जाती है. यह मंदिर करीब दो हजार साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है. इतने लंबे समय में यहां कई राजाओं और शासकों का शासन रहा. पहले हिंदू राजा, फिर बौद्ध शासक और बाद में मुस्लिम शासकों ने इस इलाके पर राज किया. इसी वजह से मंदिर की बनावट में हिंदू और बौद्ध दोनों तरह की कला देखने को मिलती है.

1947 में पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था मंदिर

इतिहास के अनुसार, सातवीं सदी में चीन से आए प्रसिद्ध यात्री ह्वेनसांग भी इस स्थान पर आए थे. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान इस जगह को एक बड़े धार्मिक केंद्र के रूप में बताया था. इससे साफ होता है कि यह मंदिर प्राचीन समय से ही आस्था का बड़ा केंद्र रहा है. मुगल काल के दौरान भी इस मंदिर का सम्मान किया गया और इसकी देखरेख होती रही. हालांकि 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद यहां पूजा-पाठ कम हो गया. इसके बावजूद कटास राज मंदिर आज भी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल माना जाता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स बोले, इसे देखने का सपना कहीं सपना न रह जाए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मंदिर के वीडियो को altamashbinumar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में ये मंदिर अब भी सुरक्षित है. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, मुझे भी वहां पूजा करने जाना है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक बार इस मंदिर को देखने सपना कहीं सपना ही न रह जाए.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment