Video: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर कुत्ते का जानलेवा हमला, चेहरे-सिर को नोंच डाला, आए 50 से ज्यादा टांके

सतीश कुमार
3 Min Read


Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक पालतू कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना सुबह 6:54 बजे टीचर्स कॉलोनी में हुई थी. महिला अपने घर के सामने मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है.

चश्मदीदों के मुताबिक, कुत्ते ने महिला को गर्दन पर काटा और उसके चेहरे, हाथ और पैरों में भी गंभीर चोटें पहुंचाईं. कुत्ते का हमला इतना भयानक और हिंसक था कि महिला अपनी रक्षा नहीं कर सकी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है.

महिला के चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके आए

पालतू कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर हमला किया, तब एक अन्य व्यक्ति महिला को बचाने के लिए आगे आया, तभी कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति को काबू में किया. घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके आए हैं. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह चिकित्सीय निगरानी में है.

इस घटना के बाद, महिला के पति ने एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Video: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर कुत्ते का जानलेवा हमला, चेहरे-सिर को नोंच डाला, आए 50 से ज्यादा टांके

घटना से इलाके के निवासियों में दहशत का माहौल

कुत्ते ने महिला को बचाने आए एक व्यक्ति पर भी हमला किया था. पुलिस जांच कर रही है कि कुत्ते को किन परिस्थितियों में रखा गया था और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं. इस घटना से इलाके के निवासियों में दहशत का माहौल है. पालतू कुत्ते की सुरक्षा और देखभाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment