Video: “अब किसी के लिए फीलिंग नहीं आती” 7 साल पहले अपने प्रेमी से जुदा हुई लड़की की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

aditisingh
3 Min Read


अपना बनाना रहा दूर तूने, औरों के हो जाएं ऐसा न छोड़ा. दूल्हा दुल्हन फिल्म के फेमस गाने जो प्यार तूने मुझको दिया था की ये लाइनें तो आपको याद ही होंगी. अक्सर प्रेम में पड़े लोगों का यही हाल होता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने पुराने प्रेमी को याद करते हुए कह रही है कि उसके जाने के बाद किसी और के लिए यह दिल धड़कता ही नहीं है. वीडियो में लड़की ने जो कहा उसे देख पूरे इंटरनेट ने आंसू बहाए हैं.

अपने प्रेमी को याद करते हुए लड़की ने लिया लाइफ चेंजिंग डिसीजन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कहती है कि मेरे आसपास वाले सभी दोस्तों की शादी हो रही है और एक मैं हूं जो उसी बंदे से मूवऑन नहीं कर पाई हूं जिसे मैं 2019 में मिली थी. उसके जाने के बाद मुझे अब कोई अच्छा ही नहीं लगता. मुझे किसी में इंटरेस्ट ही नहीं है. लड़की आगे कहती है कि कभी कभी तो मुझे लगता है कि कहीं मेरे हार्मोन्स तो नहीं मर गए हैं.

बोली, मेरा प्यार उसी के साथ खत्म हो गया

लड़की आगे कहती है कि मेरा प्यार केवल उसी के लिए था और ऐसा लगता है कि उसे के साथ खत्म हो गया. नहीं करनी है मुझे किसी से भी शादी. लोग रहते हैं ऐसे भी एंड आई एम ओके विद इट. वीडियो में लड़की अपनी कहानी बताते हुए काफी दुखी नजर आ रही है लेकिन कहीं ना कहीं उसकी आंखों में आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है कि वो बगैर किसी शख्स के जिंदगी भर अकेले ही रह लेगी.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

यूजर्स ने दे डाली सलाह

वीडियो को itsmekhyatiii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीजियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मजबूत बनकर रहोगी तो जी लोगी. एक और यूजर ने लिखा…इतना बड़ा डिसीजन यूं ही नहीं लिया जाता, बाद में पछताना होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बहन आप केवल इंफ्लुएंस में आकर ऐसी बातें बोल रही हो. घर वालों का तो ख्याल करो.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.