सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का खून खौला दिया है. आपने रेलवे स्टेशन पर अक्सर अलग अलग लोगों को देखा होगा जो अपने अजीब व्यवहार से दूसरे लोगों का सफर भी मुश्किल कर देते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने फूहड़पन की सारी हदों को पार कर दिया है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इसे जेल में डालो.
चलती ट्रेन के यात्रियों पर पानी डालने लगा सिरफिरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक सिरफिरा शख्स रेलवे प्लेटफॉर्म पर पटरियों पर लगे पानी के पाइप को अचानक खोल देता है और प्लेटफॉर्म से गुजर रही एक ट्रेन पर पाइप से पानी की बरसात शुरू कर देता है. इस दौरान ट्रेन के दरवाजे पर खड़े सभी यात्री पानी की बौछार से गीले हो जाते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स पानी के पाइप को ताकत लगाकर खोलता है जिसके बाद पाइप से तेज प्रेशर में पानी निकलने लगता है.
इन भाई साहब की ट्रेन छूट गई तो ट्रेन में यात्रियों को पानी के पाइप से भिगोने लगे…🙆🏻
ऐसे नमूने हमारे भारत में पाए जाते है।
अब हम आशा करते है कि RPF वाले इनकी अच्छे से खातिरदारी किए होंगे । pic.twitter.com/vZqlYHqN1I— 𝓛𝓭𝓾𝓽𝓿 𝓴𝓷𝓲𝓰𝓱𝓽 𝓬𝓸𝓶𝓶𝓮𝓷𝓽𝓸𝓻𝔂 (@Ldphobiawatch) February 18, 2026
दरवाजे पर खड़े यात्री डरे, हो सकता था बड़ा हादसा
तेज प्रेशर पानी से ये शख्स आती जाती ट्रेन पर छिड़काव करके बड़ी ही औछी हरकत कर रहा है. दरवाजे पर खड़े यात्री भी अचानक पानी आने से सहम से जाते हैं और वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लोग पानी आने पर पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं. वो तो ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, अगर ट्रेन तेज रफ्तार में होती तो धक्का मुक्की से यात्री नीचे भी गिर सकता था. अब सोशल मीडिया पर इस शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है. कहा जा रहा है कि शख्स की ट्रेन छूट गई थी और शख्स इसे लेकर काफी गुस्से में आ गया था.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स बोले, इसे जेल में डालो
वीडियो को @Ldphobiawatch नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अगर तेरी ट्रेन छूट गई है तो पैसेंजर लोगों की क्या गलती है इसमें. एक और यूजर ने लिखा…यह शुद्ध रूप से बेवकूफी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को तो जेल भेज देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

