सोशल मीडिया कभी हंसाता है तो कभी सोचने पर मजबूर कर देता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग पहले ठहाके लगा रहे हैं और फिर सिर पकड़कर बैठ जा रहे हैं. वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे लगे बिजली और केबल तारों से भरे एक खंभे को दिखाते हुए ऐसा तंज कसता है कि सुनने वाले हंसते हंसते देश की व्यवस्था पर सोचने को मजबूर हो जाते हैं. पाकिस्तान के इस खंभे को देखकर वहां के लोगों ने खुद अपने मु्ल्क के हालात बता दिए हैं.
मुल्क के हाल देखकर खुद मजाक बनाने लगे पाकिस्तानी
वायरल वीडियो में नजर आ रहा यह खंभा पाकिस्तान का बताया जा रहा है. खंभे पर सैकड़ों की संख्या में बिजली मीटर और तार इस कदर उलझे हुए हैं कि पहली नजर में समझ ही नहीं आता कि कौन सा तार कहां जा रहा है. ऊपर से नीचे तक तारों का ऐसा जाल बना हुआ है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सड़क पर पानी भरा हुआ है और उसी पानी के बीच खड़ा यह खंभा किसी बड़े खतरे की ओर इशारा करता नजर आता है. वीडियो बनाने वाला शख्स इसी अव्यवस्था को लेकर तंज कसता है जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है.
बोले इसे देखकर अंग्रेज भी खुदा पर करने लगेंगे यकीन
वीडियो में शख्स इस खंभे को देखकर कहता है कि अगर अंग्रेज इस खंभे को देख लें तो वो भी खुदा पर यकीन करने लग जाएंगे और कहेंगे कि ये मुल्क वाकई में खुदा भरोसे ही चल रहा है. यही एक लाइन अब सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है. वीडियो को लेकर अब इंटरनेट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग इस वीडियो को भर भरकर शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम
यूजर्स बोले, पाकिस्तान को आठवां अजूबा घोषित कर दो
वीडियो को popartbutt143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पाकिस्तान को आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…इसी खंभे को साफ भी किया करो, कितना गंदा हो रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह पाकिस्तान वालों, तुम्हारा जवाब नहीं है.
यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

