Video: “इसे देख खून के आंसू रोएंगे मैगी लवर्स” शख्स ने बोर्नविटा और हॉर्लिक्स के साथ पकाई मैगी, वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


मैगी एक ऐसा स्नैक जिसे दुनियाभर के लोग सुबह शाम, उठते बैठते, सोते जागते, बर्फ में, पहाड़ों पर यहां तक कि स्पेस में भी खा लेते हैं. इस स्नैक्स के पीछे की दीवानगी है इसका टेस्ट जो इसके मसाले से आता है. लेकिन जरा सोचिए कोई शख्स मैगी को मसाले के साथ नहीं बल्कि बोर्नविटा के साथ बनाए तो? यकिनन सभी मैगी लवर्स का खून खौल उठेगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मैगी के साथ जो कारनामा करता दिखाई दे रहा है उसने सभी फूड लवर्स का माथा गर्म कर दिया है.

शख्स ने बोर्नविटा से बनाई मैगी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मैगी के साथ ऐसी हरकत करता दिखाई दे रहा है जिसने हर किसी का खून खौला दिया है. ये शख्स सबसे पहले गैस पर एक पतीला चढ़ाता है और उसमें पानी डालकर गर्म करने लगता है और इसके बाद उसमें बोर्नविटा डाल देता है. यहां तक भी सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही वो इस बोर्नविटा के पानी में मैगी डालता है तो फूड लवर्स के दिल पर खंजर चल जाते हैं और आसमान गरजने लगता है.

फिर मैगी में डाला हॉर्लिक्स

मैगी के साथ ये क्रूर हरकत यहीं खत्म नहीं होती. शख्स बोर्नविटा डालने के बाद उसमें हॉर्लिक्स भी डाल देता है और इसके बाद बनकर आता है मैगी, बोर्नविटा और हॉर्लिक्स का कॉम्बो. जिसे देखने के बाद मैगी लवर्स खून के आंसू रो रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल

मैगी के साथ क्रूरता देख रो पड़े फूड लवर्स

वीडियो को subhajit_singhania नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहन के लिए ऐसी मैगी बनाई है, भाई कोई बदला ले रहा है. एक और यूजर ने लिखा…मैगी हम शर्मिंदा हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा है मैं मैगी लवर नहीं हूं.

यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.