अगर आप भी ऑनलाइन या इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऐप से सामान मंगवाते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है जिसमें एक डिलीवरी बॉय ने स्टोर से सामान लेने के बाद उसे खोल वहीं खा लिया और बाकी बचा सामान पैक कर डिलीवरी के लिए भेज दिया. अब वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
डिलीवरी बैग से ब्लूबैरी निकालकर खाने लगा डिलीवरी बॉय
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है, खासकर किचन और खाने पीने का सामान ऑनलाइन मंगवाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. वायरल वीडियो में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी स्टोर के बाहर एक डिलीवरी पार्टनर अपने बैग से ब्लूबैरी निकालकर खाता दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात ये है कि ये ब्लूबैरी डिलीवरी बैग से निकाली गई है जो ग्राहक को पहुंचानी थी. वीडियो में बड़े आराम से डिलीवरी बॉय अपने थैले या बैग से इसे निकालता है और इसमें से कुछ ब्लूबैरी निकालकर खाने लगता है, इसके बाद वो पैकेट को ज्यों का त्यों पैक करके फिर से थैले में डाल देता है.
ऑर्डर डिलीवर करने से पहले ब्लू बैरी निकाल कर खा लिया यह ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का कारनामा देखिए !!
क्या ब्लिंकिट वालों यही है कस्टमर के सामान की सुरक्षा।। pic.twitter.com/HmUvYAo0Pl
— Deepesh Patel (@Deepeshpatel87) February 24, 2026
फिर बेशर्मों की तरह कैमरे पर दिया पोज
हैरानी तो तब हो जाती है जब कैमरामैन इस हरकत को डिलीवरी बॉय के सामने रिकॉर्ड कर रहा होता है और डिलीवरी बॉय बेशर्मों की तरह बगैर किसी डर और पछतावे के इसे निकालकर खा जाता है. जिसके बाद कैमरामैन कंपनी के स्टोर में जाकर भी वीडियो रिकॉर्ड करता है और जब बाहर आता है तो भी डिलीवरी बॉय बेशर्मों की तरह कैमरे पर पोज देने लगता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे लेकर यूजर्स का खून उबाल मार रहा है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल
यूजर्स ने दी चेतावनी
वीडियो को @Deepeshpatel87 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेचारे को भूख लगी होगी इसलिए खा लिया. एक और यूजर ने लिखा….डिलीवरी बॉय की ये हरकत सीधे तौर पर कस्टमर का भरोसा खा गई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोगों को इन कंपनियों का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

