Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ चीजें वायरल होती ही रहती हैं. इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर अपसेट लोग भी हंस पड़ेंगे. स्विट्जरलैंड की बर्फीली चोटियों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि तीन दोस्त टूटी हुई केबल कार में फंसे हुए हैं, और नीचे से लोग बर्फ फेंक-फेंककर रील बना रहे हैं. वीडियो की शुरुआत वैसे तो थोड़ी डरावनी लगती है, और तीनों दोस्त घबराए हुए लगते हैं, लेकिन जैसे ही बर्फ उनके पास आती है, उनकी डर और घबराहट हंसी में तबदील हो जाती है.
स्विट्जरलैंड की बर्फ में दोस्ती और हंसी का धमाल
वीडियो में सबसे मजेदार हिस्सा तो यह है कि केबल कार झूलती रहती है और 3 दोस्त बर्फ के गोले रोकने की लगातार कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार वह फिसलते और गिरते हुए दिखते हैं. यह देखकर देखने वालों की हंसी रूकती नहीं है.
3 friends ended up trapped in a broken cable car and were bombarded by snowballs thrown by skiers in Switzerland. pic.twitter.com/BsW9b8Ttgu
— The Figen (@TheFigen_) January 22, 2026
यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि लोगों का मूड पूरी तरह से बदल गया. किसी का चेहरा उदास था, वह भी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाया. स्विट्जरलैंड की ठंडी बर्फ और दोस्ती का यह मजेदार वीडियो लोगों के दिलों को खुश कर दिया.
हंसी और मजेदार कमेंट्स की भरमार
दरअसल इस वीडियो के सामने आते ही लोग इसे देखकर हंस रहे हैं, और कई लोग इसे शेयर और मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, आलसी लेकिन असरदार. वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि लोग उनपर बर्फ के गोले क्यों फेंक रहे हैं.
जबकि वहीं तीसरे यूजर ने ज्यादा संवेदनशील टिप्पणी की और लिखा, दूसरों की जगह खुद को रखकर सोचो, अगर तुम ऊपर होते, तो क्या तुम चाहते कि ऐसा किया जाए? मदद कब आएगी की चिंता के साथ इस दर्द और परेशानी से निपटना कोई आसान बात नहीं.

