Video: छलनी टूटने पर ना हो परेशान, इस महिला ने बता दिया आटा छानने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


आमतौर पर कीचन में आटा छानने की छलनी टूट जाती है और फिर खाना बनाने की परेशानी इतना बढ़ जाती है कि खाना बाहर से मंगाना पड़ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने उन तमाम लोगों की चिंता को खत्म कर दिया है जिनके किचन में छलनी टूटती रहती है. वायरल वीडियो में महिला ने जो जुगाड़ बताया है उसने यूजर्स का दिल खुश कर दिया है और कई लोग इसे देखकर हैरान भी हैं.

आटा छानने का जुगाड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला आटा छानने की टूटी छलनी का ऐसा जुगाड़ दिखा रही है कि लोग लाजवाब हो गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महिला आटे की टूट छलनी को रिकवर करने के लिए एक प्लास्टिक का कंटेनर लाती है और उसे पीछे से पूरी तरह से काट ली है जिससे वो आरपार हो जाता है. इसके बाद महिला टूटी हुई छलनी से ऐसा जादू करती है कि सारी समस्या का खात्मा वहीं हो जाता है.

वायरल हो रहा वीडियो

महिला टूटी छलनी की जाली को काटकर उस प्लास्टिक के कंटेनर के बेस पर लगा देती है जिससे प्लास्टिक का कंटेनर खुद आटा छानने की छलनी बन जाता है. इसके बाद महिला उसमें आटा डालती है और उससे आटा छानती है, वीडियो में दिख रहा है कि आटा बड़ी आसानी से जाली से बाहर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं और इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी

यूजर्स ने की जुगाड़ की तारीफ

वीडियो को hackwithpratima02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या जुगाड़ लगाया है. एक और यूजर ने लिखा….इस तरह का जुगाड़ काश पहले पता होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो नई खोज है, मैडम को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नजर नहीं लेकिन हौसला बुलंद 100% ब्लाइंड थान्या नाथन ने रचा इतिहास, बनीं राज्य की पहली महिला जज; जानें उनकी कहानी





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.